Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar 2 Collection: वीकेंड पर 'धुरंधर 2' ने उड़ाया गर्दा, Spy Thriller ने बॉक्स ऑफिस पर छापे करोड़ों

    Updated: Sat, 25 Apr 2026 10:14 PM (GMT+05:30)

    Ranveer Singh स्टारर स्पाई थ्रिलर 'धुरंधर 2' ने 38वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों में कमाई की है। ...और पढ़ें

    'धुरंधर 2' वीकेंड पर मचाया कोहराम

    'धुरंधर 2' वीकेंड पर मचाया कोहराम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'धुरंधर 2' को बॉक्स ऑफिस पर 40 दिन पूरे होने वाले हैं। इसके बावजूद फिल्म करोड़ों में खेल रही है। वीक डेज में कमाई थोड़ी कमाई कम होने के बाद वीकेंड पर फिल्म छलांग मार रही है। आइए जानते हैं फिल्म का 38वें दिन का कलेक्शन-

    'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 38

    सैकनिल्क के मुताबिक, धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) ने 102 करोड़ रुपये की धांसू कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला था। 19 मार्च को थिएटर्स में रिलीज हुई फिल्म ने एक महीने से ज्यादा का वक्त बॉक्स ऑफिस पर काट लिया है और अभी भी एक मजबूत कमाई कर रही है।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Worldwide Collection: 37वें दिन धुरंधर 2 फिर लाई सुनामी, Bhooth Bangla पर ग्रहण लगाकर लेगी दम?

    शनिवार की बात करें तो स्पाई थ्रिलर (Spy Thriller) ने अब तक 2.11 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है, इसी के साथ फिल्म का टोटल नेट इंडिया कलेक्शन 1,126.30 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं टोटल ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 1,348.09 करोड़ रुपये हो गया है।

    dhurandhar (29)

    शनिवार की कमाई- 2.11 करोड़ रुपये (अब तक)

    टोटल नेट इंडिया कलेक्शन - 1,126 करोड़ रुपये

    टोटल ग्रॉस इंडिया कलेक्शन- 1,348 करोड़ रुपये

    dhurandhar 2

    'धुरंधर 2' के बारे में

    रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर स्पाई थ्रिलर धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है। वहीं इसे धर, लोकेश धर और ज्योति देशपांडे ने Jio Studios और B62 Studios के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। यह 2025 की फिल्म धुरंधर का सीक्वल है।

    खबरें और भी

    इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा, दानिश पांडोर और मानव गोहिल मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में रणवीर सिंह ने एक अंडरकवर भारतीय जासूस की भूमिका निभाई है जो पाकिस्तान के लियारी में घुसकर गैंगस्टर्स को अपना निशाना बनाता है।

    यह भी पढ़ें- 1600 करोड़ का बजट... 329 करोड़ की पहले दिन की कमाई, 'Dhurandhar 2' का खेल खत्म करने मैदान में उतरी यह फिल्म!