Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar 2 Box Office: 40वें दिन भी नहीं हिला 'हमजा' का सिंहासन, Spy Thriller ने छापे करारे नोट

    Updated: Mon, 27 Apr 2026 10:13 PM (IST)

    Ranveer Singh स्टारर स्पाई थ्रिलर ने बॉक्स ऑफिस पर 40 दिन पूरे कर लिए हैं। यहां पढे़ं फिल्म का सोमवार का कलेक्शन- ...और पढ़ें

    'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 40

    'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 40

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 40 दिन पूरे कर लिये हैं। ये अपने आप में एक बड़ा अचीवमेंट है लेकिन इतना ही नहीं फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट भी छाप रही है। आइए जानते हैं वीकेंड के बाद धुरंधर का हाल मंडे को कैसा रहा?

    'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 40

    102 करोड़ के साथ बॉक्स ऑफिस पर खाता खोलने वाली 'धुरंधर 2' ने अब तक जोरदार कमाई की है और कई रिकॉर्ड्स तोड़े हैं। 'धुरंधर 2' भारत की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। अब सिर्फ 'दंगल' की रिकॉर्ड तोड़ना बाकी है। हालांकि भारतीय बॉक्स ऑफिस की बात की जाए तो यहां भी फिल्म ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है।

    dhurandhar (29)

    यह भी पढ़ें- Box Office: संडे को 5 फिल्मों में हुआ कमाई का दंगल, धाकड़ कलेक्शन से विजेता बनी ये थ्रिलर

    सैकनिल्क के मुताबिक, 'धुरंधर 2' ने पिछले दिन यानी रविवार को 3.40 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं सोमवार की बात करें तो इसमें गिरावट दर्ज की गई है। फिल्म ने 40 वें दिन 0.67 करोड़ रुपये (अब तक) कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 1,131.26 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 1,354.06 करोड़ रुपये हो गया है।

    'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 40 - 0.67 करोड़ रुपये

    इंडिया नेट कलेक्शन - 1,131.26 करोड़ रुपये

    इंडिया ग्रॉस कलेक्शन - 1,354.06 करोड़ रुपये

    dhurandhar 2 (5)

    Dhurandhar 2 के बारे में

    धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) 2026 की एक भारतीय हिंदी-भाषा की जासूसी एक्शन-थ्रिलर फिल्म (Spy Action Thriller) है, जिसे आदित्य धर (Aditya Dhar) ने लिखा और निर्देशित किया है। इसे धर, लोकेश धर और ज्योति देशपांडे ने Jio Studios और B62 Studios के बैनर तले प्रोड्यूस किया है।

    खबरें और भी

    यह 2025 की फिल्म धुरंधर का सीक्वल है। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने हमजा अली मजारी का किरदार निभाया है। उनके साथ फिल्म में अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा, दानिश पांडोर और मानव गोहिल मुख्य भूमिकाओं में हैं।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar बनकर बदला राकेश बेदी का मिजाज, डायरेक्टर ने 'जमील जमाली' पर किया कमेंट, एक्टर ने दिया जवाब