Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    3 दिन में ही Dhurandhar 2 ने जवान-पुष्पा 2 और एनिमल को किया खल्लास, बनी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म

    Updated: Sun, 22 Mar 2026 09:55 AM (GMT+05:30)

    रणवीर सिंह की धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) ने मात्र तीन दिन में ही इतिहास रच दिया है। इस फिल्म ने पुष्पा 2, जवान और एनिमल समेत टॉप 10 फिल्मों को पीछे छोड़ ...और पढ़ें

    धुरंधर 2 ने तीन दिन में तोड़ा रिकॉर्ड। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    धुरंधर 2 ने तीन दिन में तोड़ा रिकॉर्ड। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) ने नया इतिहास रच दिया है। पहले धुरंधर सबसे ज्यादा कमाई वाली भारतीय फिल्म बन गई थी और अब धुरंधर 2 इसका भी रिकॉर्ड तोड़ने के लिए छप्परफाड़ कमाई कर रही है।

    धुरंधर 2 ने मात्र तीन दिन में ही इतना जबरदस्त कलेक्शन कर लिया है कि इसके आगे सारी फिल्में धराशायी हो गई हैं। न जवान, न पुष्पा 2 और न ही रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल..., सभी के रिकॉर्ड तोड़ते हुए धुरंधर 2 ने धमाल मचा दिया है।

    धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर 2 ने पहले दिन 100 करोड़ के ऊपर कारोबार किया था। फिर शुक्रवार के दिन कमाई थोड़ी कम हुई लेकिन शनिवार को फिर से सेंचुरी मारकर धुरंधर 2 ने इतिहास रच दिया। तीन दिन में कलेक्शन 300 करोड़ के पार पहुंच गया है। पेड प्रिव्यू को मिलाकर फिल्म का कलेक्शन कितना हुआ, नीचे देखिए डाटा...

    • पहला दिन- 102.55 करोड़ रुपये
    • दूसरा दिन- 80.72 करोड़ रुपये
    • तीसरा दिन- 113 करोड़ रुपये

    टोटल कलेक्शन- 339 करोड़ (पेड प्रिव्यू के साथ)

    Ranveer Singh

    यह भी पढ़ें- पहले ही दिन Dhurandhar 2 ने इन 5 ब्लॉकबस्टर फिल्मों की तोड़ी कमर, ओपनिंग कलेक्शन से बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया गर्दा

    ब्लॉकबस्टर फिल्मों से आगे निकली धुरंधर 2

    धुरंधर 2 पहली फिल्म है जिसने तीन दिनों में इतना कारोबार किया है। इस फिल्म ने तीन दिन में अल्लू अर्जुन से लेकर शाह रुख खान और रणबीर कपूर का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है।

    खबरें और भी

    धुरंधर 2 ने इन दस फिल्मों के पहले वीकेंड कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ा है...

    1. पुष्पा 2- 291 करोड़
    2. जवान- 286.16 करोड़
    3. पठान- 280.75 करोड़
    4. जवान- 201.76 करोड़
    5. स्त्री 2- 204 करोड़
    6. केजीएफ 2- 193.99 करोड़
    7. सुल्तान- 180.36 करोड़
    8. गदर 2- 134.88 करोड़
    9. बॉर्डर 2- 129.89 करोड़
    10. छावा- 121.44 करोड़

    धुरंधर 2 तीन दिन में 300 करोड़ रुपये से ऊपर कमाने वाली पहली फिल्म बन गई है। शनिवार को कमाई 113 करोड़ रही तो उम्मीद है कि रविवार को और भी ज्यादा कारोबार कर सकती है।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 'घटिया' है, फिल्म देखकर इस एक्ट्रेस को हुआ पछतावा; बोलीं- 'वक्त और पैसा बर्बाद... '