Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar 2 ने बॉक्स ऑफिस पर रच डाला इतिहास, तीसरे वीकेंड में ध्वस्त कर डाले ये रिकॉर्ड्स

    Updated: Mon, 06 Apr 2026 09:35 PM (IST)

    Dhurandhar 2 रिलीज के दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छाप रही है। आइए जानते हैं तीसरे वीकेंड पर इसने क्या कारनामा किया है? ...और पढ़ें

    बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही 'धुरंधर 2'

    बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही 'धुरंधर 2'

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) का चारों तरफ बोलबाला है। यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और तब से ही बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। फिल्म हर हफ्ते कोई ना कोई रिकॉर्ड अपने नाम करती है। स्पाई थ्रिलर ने बॉक्स ऑफिस पर तीन हफ्ते पूरे कर लिये हैं।

    'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    सैकनिल्क के मुताबिक 102 करोड़ के साथ बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत करने वाली 'धुरंधर 2' पहले ही पठान, आरआरआर जैसी बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ चुकी है। वहीं भारत की सबसे कमाऊ फिल्म दंगल के नेट इंडिया कलेक्शन को भी इसने पीछे छोड़ दिया है।

    यह भी पढ़ें- 'मुझे नहीं पता था कि...', Dhurandhar 2 एक्टर राकेश बेदी ने जातिसूचक शब्द के इस्तेमाल पर मांगी माफी

    धुरंधर 2 भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक 1013 करोड़ की कमाई कर चुकी है वहीं इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 1,213 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं बात करें तो वर्ल्डवाइड कलेक्शन की तो तीसरे वीकेंड फिल्म ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में एक नया माइलस्टोन बनाया है।

    dhurandhar  (2)

    तीसरे वीकेंड हासिल किया ये मुकाम

    'धुरंधर 2' ने तीसरे वीकेंड पर दुनियाभर में 1600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करके इतिहास रच दिया है। 18वें दिन (Sunday) के कलेक्शन की बात करें तो इसने टोटल 28.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं 19 वें दिन (Monday) को इसने अब तक 6.42 करोड़ रुपये कमा लिये है और इसी के साथ 'धुरंधर द रिवेंज' (Dhurandhar The Revenge) ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में 1605.74 करोड़ रुपये (अब तक) की कमाई कर ली है।

    खबरें और भी

    पुष्पा 2 (Pushpa 2) का तोड़ेगी रिकॉर्ड

    आने वाले दिनों में 'धुरंधर 2' अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। 'पुष्पा 2' का लाइफटाइम कलेक्शन 1700 करोड़ रुपये के आसपास है। इस तरह 'दंगल', 'बाहुबली 2' और 'पुष्पा 2' के बाद 'धुरंधर 2', चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

    dhurandhar 2

    धुरंधर 2 के बारे में

    धुरंधर: द रिवेंज को आदित्य धर (Aditya Dhar) ने लिखा और निर्देशित किया है। इसे धर, लोकेश धर और ज्योति देशपांडे ने Jio Studios और B62 Studios के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा, दानिश पांडोर और मानव गोहिल मुख्य भूमिकाओं में हैं।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 को प्रोपेगेंडा बताने वालों को Ravi Kishan ने लगाई फटकार, बोले- नया कबूतर पकड़ लिए हैं...