Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar 2 की आंधी में उड़ा Box Office, चौथे वीकेंड पर स्पाई थ्रिलर ने छापे करारे नोट

    Updated: Sun, 12 Apr 2026 09:51 PM (IST)

    रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) ने थिएटर्स में 25 दिन पूरे कर लिए हैं। आइए जानते हैं फिल्म का टोटल कलेक्शन। ...और पढ़ें

    'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

    'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह स्टारर स्पाई थ्रिलर 'धुरंधर 2' की कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही हैं। खासकर वीकेंड्स पर फिल्म जमकर नोट छाप रही है। चौथे रविवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 25 दिन पूरे कर लिये हैं और इस बीच यह कमाई के कई रिकॉर्ड्स तोड़ चुकी है और आगे भी कई रिकॉर्ड्स तोड़ने वाली है।

    'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    सैकनिल्क के मुताबिक, 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) ने बॉक्स ऑफिस 102 करोड़ के साथ तगड़ी ओपनिंग की थी। रिलीज के दिन से ही स्पाई थ्रिलर शानदार कलेक्शन करती आ रही है। इंडिया नेट कलेक्शन में 1000 करोड़ पार कर चुकी फिल्म अभी भी डबल डिजीट में कमाई कर रही है। इसने चौथे वीकेंड पर यानी 25वें दिन अब तक 14.87 करोड़ रुपये कमा लिए हैं और इसी के साथ फिल्म का टोटल नेट इंडिया कलेक्शन 1083 करोड़ रुपये हो गया है।

    यह भी पढ़ें- विदेशी बाजार में 'हमजा' का हमला! Pushpa 2 का रिकॉर्ड तोड़ने के बस एक कदम दूर है रणवीर सिंह की Dhurandhar 2

    इंडिया ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक 1297 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो स्पाई थ्रिलर 1691 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है और जल्द ही 1700 करोड़ रुपये का माइलस्टोन छूने वाली है।

    dhurandhar 2 (6)

    कमाई के मामले में टॉप 5 भारतीय फिल्में (वर्ल्डवाइड)

    1. दंगल (Dangal) - 2000 करोड़ रुपये (लगभग)

    2. बाहुबली 2 (Baahubali 2)- 1788-1800 करोड़ रुपये

    3. पुष्पा 2 (Pushpa 2)- 1742-1871 करोड़ रुपये

    4. धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) - 1691 करोड़ रुपये अब तक

    5. आरआरआर (RRR) - 1300-1387 करोड़ रुपये

    _dhurandhar2 (2)

    'धुरंधर 2' के बारे में

    धुरंधर: द रिवेंज एक जासूसी एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसे आदित्य धर (Aditya Dhar) ने लिखा और निर्देशित किया है। इसे धर, लोकेश धर और ज्योति देशपांडे ने Jio Studios और B62 Studios के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा, दानिश पांडोर और मानव गोहिल मुख्य भूमिकाओं में हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 की बढ़ गई टेंशन! बॉक्स ऑफिस पर दो दिनों में Dacoit ने कर डाला धांसू कलेक्शन