विदेशी बाजार में 'हमजा' का हमला! Pushpa 2 का रिकॉर्ड तोड़ने के बस एक कदम दूर है रणवीर सिंह की Dhurandhar 2
Dhurandhar 2 Worldwide Collection: रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर धुरंधर: द रिवेंज दुनियाभर में धांसू कमाई कर रही है। जानिए फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन। ...और पढ़ें

धुरंधर 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गज सितारों से सजी स्पाई थ्रिलर धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) साल 2026 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
100 करोड़ के पार ओपनिंग करने वाली धुरंधर 2 (Dhurandhar 2 Box Office Collection) अभी तक भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है और धीरे-धीरे रणवीर की फिल्म कई फिल्मों के वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड तोड़ने के करीब बढ़ रही है।
कौन सी हैं दुनिया की तीन सबसे ज्यादा कमाई वाली भारतीय फिल्में?
अभी तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में तीन फिल्मों का नाम शामिल है जिनमें दंगल, बाहुबली 2 और पुष्पा 2 है। दंगल ने दुनियाभर में करीब 2 हजार करोड़ कमाए थे, जबकि बाहुबली 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1800 करोड़ के करीब है। वहीं, अल्लू अर्जुन की पु्ष्पा 2 का वर्ल्डवाइड कारोबार 1742 करोड़ के करीब है।
धुरंधर 2 ने दुनियाभर में कितना कमाया है?
अब धुरंधर 2 दुनियाभर में इन तीनों फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए आगे बढ़ रही है, लेकिन पहले खात्मा पुष्पा 2 का होने वाला है। मात्र 24 दिनों में रणवीर सिंह की फिल्म की कमाई 1700 करोड़ के करीब पहुंच गई है।
खबरें और भी
View this post on Instagram
सैकनिल्क के मुताबिक, 24 दिनों में विदेशी बाजार पर धुरंधर 2 ने ताबड़तोड़ कमाई करके 1691.30 करोड़ के करीब कारोबार कर लिया है। फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 411.50 करोड़ रुपये है, जबकि भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1279 करोड़ के पार पहुंच गया है। बात करें नेट कलेक्शन की तो धुरंधर 2 पहली फिल्म है जिसने भारत में 1068 करोड़ की कमाई की है।
यह भी पढ़ें- 'पाकिस्तान में भी Dhurandhar 2...', आदित्य धर की फिल्म की आलोचना करने वालों को Ravi Kishan ने दिया जवाब
भूत बंगला तोड़ेगी धुरंधर की कमर?
धुरंधर 2 के पास अब सिर्फ एक हफ्ता बचा हुआ है। अगले हफ्ते अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला (Bhooth Bangla) रिलीज हो रही है जो धुरंधर 2 को टक्कर दे सकती है। अब देखना होगा कि धुरंधर 2 पुष्पा 2 का रिकॉर्ड तोड़ेगी या नहीं।