Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar 2 से नुसरत फतेह अली खान का गाना हुआ रिलीज, YouTube पर 1 घंटे में छा गया 3 मिनट का गीत

    Updated: Sat, 11 Apr 2026 01:24 PM (IST)

    आदित्य धर निर्देशित धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) का नया गाना भी यूट्यूब पर जारी कर दिया गया है। इस गाने ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है। ...और पढ़ें

    धुरंधर 2 का गाना हुआ आउट। फोटो क्रेडिट- एक्स

    धुरंधर 2 का गाना हुआ आउट। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धुरंधर 2 नए और पुराने गानों के हिट ट्रैक के साथ काफी चर्चा में रहा। आदित्य धर ने धुरंधर की तरह ही धुरंधर 2 में भी ऐसे-ऐसे गाने शामिल किए जो सुनने वालों के दिलों में उतर गए।

    आदित्य धर निर्देशित धुरंधर 2 में बहुत लंबे गानों को शामिल नहीं किया गया था और ना ही फिल्म के रिलीज के तुरंत बाद उन्हें रिलीज किया गया। फिल्म के गाने एक-एक करके जारी किए जा रहे हैं। अब फिल्म का एक और बड़ा गाना आउट कर दिया गया है जो YouTube पर छा गया है।

    नुसरत फतेह अली खान ने लिखे हैं बोल

    दिलचस्प बात यह है कि इस गाने के बोल दिग्गज गीतकार और गायक नुसरत फतेह अली खान (Nusrat Fateh Ali Khan) ने लिखे हैं। एक घंटे के अंदर गाने को हजारों व्यूज मिल गए हैं। जिस गाने की हम बात कर रहे हैं, वो फिल्म में एक अलग तड़का लगाने का काम करता है।

    24 दिन बाद रिलीज हुआ गाना

    यह गाना है 'जान से गुजरते हैं' (Jaan Se Guzarte Hain)। यह गाना धुरंधर 2 की कहानी में एक नया मोड़ लेकर आता है। इस गाने को चंद मिनट के लिए फिल्म के शुरुआत में सुना गया था। अब 24 दिन बाद टी-सीरीज ने गाने का फुल वीडियो रिलीज कर दिया है।

    खबरें और भी

    Dhurandhar 2

    यूट्यूब पर छा गया गाना

    इस गाने के बोल नुसरत फतेह अली खान ने लिखा है, जबकि म्यूजिक शाश्वत सचदेव का है। शाश्वत ने ही खान साब (Khaan Saab) के साथ मिलकर गाने को आवाज भी दी है। 3 मिनट 2 सेकंड के 'जान से गुजरते हैं' गाने को रिलीज हुए एक घंटे ही हुए हैं और व्यूज एक लाख पहुंचने के करीब है।

    यह भी पढ़ें- 6 हजार करोड़ कमाकर रिकॉर्ड तोड़ रहे Ranveer Singh, टॉप 5 एक्टर्स की लिस्ट में शामिल; शाह रुख-सलमान को दी चुनौती!

     

    धुरंधर 2 के गाने

    इससे पहले धुरंधर 2 के सभी गानों के फुल वीडियोज शेयर किए गए थे। धुरंधर 2 के गानों की यहां रही लिस्ट...

    • आरी आरी
    • आखिरी इश्क
    • मैं और तू
    • दीदी (पुराना अरैबिक सॉन्ग)
    • बारी बरसी
    • तम्मा तम्मा (पुराना गाना)
    • बेकसी (पुराना गाना)

    बता दें कि धुरंधर 2 सिनेमाघरों में रिलीज के बाद से ही कमाई से इतिहास रच रही है। रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ने 1680 के करीब वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है।

    यह भी पढ़ें- 'पाकिस्तान में भी Dhurandhar 2...', आदित्य धर की फिल्म की आलोचना करने वालों को Ravi Kishan ने दिया जवाब