6 हजार करोड़ कमाकर रिकॉर्ड तोड़ रहे Ranveer Singh, टॉप 5 एक्टर्स की लिस्ट में शामिल; शाह रुख-सलमान को दी चुनौती!
धुरंधर 2 की सफलता के बाद रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने एक और बड़ा रिकॉर्ड दिया है। वह शाह रुख खान और सलमान खान को भी चुनौती दे रहे। ...और पढ़ें

रणवीर सिंह ने बनाया एक और बड़ा रिकॉर्ड। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धुरंधर और धुरंधर 2 की सफलता के कारण रणवीर सिंह (Ranveer Singh) बॉलीवुड के तीन सुपरस्टार्स को चुनौती दे दी है। उन्होंने साउथ के सुपरस्टार प्रभास को भी पीछे छोड़ दिया है।
रणवीर सिंह अब सिनेमा के सबसे कमाऊ एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हो गए हैं। जी हां, मात्र 16 साल के एक्टिंग करियर में ही अभिनेता ने सबसे ज्यादा कमाऊ एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। उनकी फिल्मों ने अब तक 6000 करोड़ के ऊपर कारोबार किया है।
रणवीर सिंह ने बनाया नया रिकॉर्ड
रणवीर सिंह ने साल 2010 में बैंड बाजा बारात से अपना करियर शुरू किया था। उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। साथ ही फ्लॉप फिल्मों का भी हिस्सा बने। हालांकि, धुरंधर और धुरंधर 2 की ताबड़तोड़ बॉक्स ऑफिस सफलता के कारण रणवीर सिंह चौथे सबसे कमाऊ एक्टर बन गए हैं।
सबसे कमाऊ एक्टर्स की लिस्ट में शुमार रणवीर
सबसे ज्यादा जिनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई की है, वह शाह रुख खान हैं, जबकि दूसरे नंबर पर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और तीसरे नंबर पर सलमान खान (Salman Khan) हैं। पहले चौथे पायदान पर प्रभास थे, लेकिन अब उनकी जगह धुरंधर स्टार रणवीर सिंह ने ले लिया है। रणवीर सिंह की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 6100 करोड़ के पार कारोबार किया है।
- शाह रुख खान- 8800 करोड़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (कुल 65 फिल्में)
- अक्षय कुमार- 8500 करोड़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (कुल 120 फिल्में)
- सलमान खान- 8000 करोड़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (कुल 76 फिल्में)
- रणवीर सिंह- 6100 करोड़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (कुल 18 फिल्में)
- प्रभास- 6000 करोड़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (कुल 24 फिल्में)
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 की सफलता से गदगद हुए शाह रुख खान, भरी महफिल में लुटाया Ranveer Singh पर प्यार
खबरें और भी
बैक-टू-बैक तीन फिल्में रही थीं फ्लॉप
रणवीर सिंह ने अपने करियर में 18 फिल्मों में से करीब 10 हिट फिल्में दी हैं। उनकी कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एवरेज भी साबित रहीं। पिछले कुछ समय से रणवीर का करियर खास सही नहीं चल रहा था। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से पहले रणवीर की तीन फिल्में फ्लॉप हुई थीं।
अब धुरंधर 2 की सफलता से रणवीर छा गए हैं। धुरंधर ने दुनियाभर में जहां 1300 करोड़ के पार कमाया तो वहीं धुरंधर 2 का अभी तक का कलेक्शन 1700 करोड़ के पार पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें- 1700 करोड़ कमाने के बाद भी जमीन पर 'हमजा'! व्हीलचेयर क्रिकेटर भीमा खुंटी से मिले रणवीर; सादगी पर फिदा इंटरनेट