'तुम अपने साथ जिद्द लेकर आई...' Dhurandhar 2 की कॉस्ट्यूम डिजाइनर के लिए आदित्य ने लिखा लंबा-चौड़ा पोस्ट
आदित्य धर ने 'धुरंधर 2' की कॉस्ट्यूम डिजाइनर स्मृति चौहान की सराहना की। उन्होंने स्मृति की लगन, 30 दिनों में 10,000 पोशाकें डिजाइन करने और छोटी- छोटी ...और पढ़ें
-1775814440762_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) की अपार सफलता के बाद निर्देशक आदित्य धर एक-एक करके अपने सारे क्रू मेंबर्स के लिए स्पेशल मैसेज पोस्ट कर रहे हैं। इसी क्रम में आज बारी है मूवी की कॉस्ट्यूम डिजाइनर स्मृति चौहान की।
स्मृति ने चुपचाप अपना काम किया
कॉस्ट्यूम डिजाइनर के लिए आदित्य ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश लिखा, जिसमें उन्होंने बताया है कि कैसे उनकी शुरुआती बातचीत में से एक में उन्होंने चर्चा की थी कि जसकिरत के कॉस्ट्यूम में हल्के बहुत कलर होंगे लेकिन अंत तक आते-आते हमजा के सारे कॉस्ट्यूम काले हो जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि किसी तरह धीरे-धीरे रंग चुपचाप उसके (जसकीरत) जीवन से निकल जाता है, बिना किसी का ध्यान खींचे।

यह भी पढ़ें- 'जली तो है...', Dhurandhar के दर्शकों को नाजी बताने वाले रील पर Vishal Bhardwaj का रिएक्शन, अब हो रहें ट्रोल
उन्होंने आगे कहा कि धीरे-धीरे, रंग चुपचाप उनके जीवन से बिना किसी का ध्यान खींचे निकल गया। उस समय यह महज एक विचार था, एक छोटा-सा थोड़ा अटपटा सा सुझाव जो उन्होंने स्मृति के सामने रखा था और उन्होंने बस उसे पकड़ लिया।
अपने साथ जिद्द लेकर आई स्मृति
आदित्य धर ने धुरंधर के सेट से स्मृति के साथ अपनी और रणवीर सिंह की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'जब आप बार-बार कह रही थीं, आदि सर, मुझे नहीं पता कि मैं इस भूमिका के लिए सही व्यक्ति हूं या नहीं, मैं बैठा-बैठा यही सोच रहा था, यही तो आप हैं।' आप अपने साथ कोई बोझ लेकर नहीं आईं। आप इस दुनिया के बारे में कोई तयशुदा धारणा लेकर नहीं आईं। आप ईमानदारी और उस खतरनाक चीज, जिसे जिद्द कहते हैं उसे लेकर आईं।"
खबरें और भी
Dearest Smriti
— Aditya Dhar (@AdityaDharFilms) April 10, 2026
I still remember one of our very first conversations, when we spoke about how Jaskirat starts with a hint of colour and how, by the end, Hamza is almost swallowed by black.
How, somewhere along the way, the colour quietly leaves his life without drawing attention… pic.twitter.com/vJEa24o7MC
एक महीने में सिल डाले 10 हजार पठानी
इसके अलावा,आदित्य धर ने स्मृति की तारीफ करते हुए बोले कि स्मृति ने बहुत बेहतरीन काम किया। आदित्य ने खुलासा किया कि स्मृति ने 30 दिनों में फिल्म के लिए 10,000 पोशाकें और लगभग 1,000 पठानी पोशाकें पहले 30 दिनों में ही सिल दीं। इसके बावजूद, वह एक जूनियर कलाकार की कलाई पर लगे बटन की बारीकियों को लेकर भी चिंतित रहती थीं।
स्मृति को हमेशा रहती थी इस बात की चिंता
उन्होंने आगे बताया कि स्मृति ने हमजा के लिए 250 से अधिक लुक तैयार किए, फिर भी इस बात को लेकर परेशान रहती थीं कि उनकी छोटी उंगली में जो अंगूठी पहनी है भावनात्मक रूप से सही लगेगी या नहीं। उन्होंने डेढ़ साल की शूटिंग के दौरान हजारों एक्सेसरीज को मैनेज किया और फिर भी हर दिन ऐसे काम पर आती थीं जैसे कि वह पहला दिन हो।
स्मृति की तारीफ करते हुए आदित्य ने कहा कि मुश्किल समय में भी वो हर समय मुस्कुराती रहीं और सेट पर सभी की मदद की। आदित्य ने आगे स्मृति के कॉस्ट्यूम की भी खूब तारीफ की।