1700 करोड़ कमाने के बाद भी जमीन पर 'हमजा'! व्हीलचेयर क्रिकेटर भीमा खुंटी से मिले रणवीर; सादगी पर फिदा इंटरनेट
Ranveer Singh इन दिनों Dhurandhar 2 की सफलता का आनंद ले रहे हैं। इस बीच अभिनेता व्हीलचेयर क्रिकेटर भीमा खुंटी से मिले जिन्होंने एक्टर के लिए एक पोस्ट ...और पढ़ें

भीमा खुंटी से मिले धुरंधर 2 स्टार रणवीर सिंह। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों धुरंधर और धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) के लिए खूब तारीफें बटोर रहे हैं। वह धुरंधर 2 की सफलता के बाद टॉप बॉलीवुड स्टार्स की लिस्ट में शुमार हो गए हैं।
मगर भले ही रणवीर सिंह अब बॉलीवुड के नए सुपरस्टार बन गए हैं, लेकिन उन पर स्टारडम का खुमार नहीं चढ़ा है। हाल ही में व्हीलचेयर क्रिकेटर भीमा खुंटी (Wheelchair Cricketer Bhima Khunti) ने रणवीर से मुलाकात के बाद उनके बारे में बात की है।
रणवीर सिंह से मिले भीमा खुंटी
दरअसल, हाल ही में रणवीर सिंह भीमा खुंटी से मिले और उनका एक वीडियो क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रणवीर जैसे ही भीमा से मिलते हैं, वह नीचे बैठकर क्रिकेट की जर्सी पर ऑटोग्राफ देते हैं और फिर उनके साथ चिट-चैट करते हैं।
भीमा खुंटी ने की रणवीर सिंह की तारीफ
भीमा खुंटी ने वीडियो शेयर करते हुए रणवीर की तारीफ भी की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "धुरंधर रणवीर सिंह के साथ। कभी-कभी जिंदगी आपको ऐसे पल दे देती है जो आप कभी भूल नहीं सकते हैं। आज उनमें से एक दिन था। मुझे रणवीर सिंह से मिलने का मौका मिला। मैं अपनी जिंदगी में कई लोगों से मिला हूं, लेकिन आज मैंने जिस सादगी, विनम्रता और सम्मान का अनुभव किया, वह सचमुच कुछ खास था। सुपरस्टार होना एक बात है, मगर सचमुच एक अच्छा इंसान होना ही आपको एक असली स्टार बनाता है। यह पल हमेशा मेरे साथ रहेगा।"
खबरें और भी
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 की सफलता से गदगद हुए शाह रुख खान, भरी महफिल में लुटाया Ranveer Singh पर प्यार
रणवीर की सादगी से खुश हुआ इंटरनेट
रणवीर सिंह का वीडियो देख अब फैंस भी उनकी सादगी की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने उन्हें साफ दिल का इंसान बताया और कहा कि उनका समय आ गया है। एक यूजर ने कहा कि एक मूवी ने रणवीर को बदल दिया है। एक ने कहा कि फिल्म की सफलता के बाद भी विनम्र होना बड़ी बात है। इस तरह इंटरनेट यूजर्स रणवीर की तारीफों के पुल बांध रहे हैं।