Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पिक्चर अभी बाकी है, दुनियाभर में Dhurandhar 2 की धुआंधार कमाई जारी, खतरे में दंगल का रिकॉर्ड

    Updated: Sun, 03 May 2026 11:23 AM (IST)

    रिलीज के 45 दिनों का समय बीत गया है और दुनियाभर में रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 का धमाकेदार कलेक्शन थमने नहीं ले रहा है। ...और पढ़ें

    धुरंधर 2 कलेक्शन अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    धुरंधर 2 कलेक्शन अपडेट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. वर्ल्डवाइड धुरंधर 2 की बंपर कमाई है जारी

    2. 45 दिन बाद इतना हो गया टोटल कलेक्शन

    3. दंगल की कमाई का रिकॉर्ड खतरा में

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता रणवीर सिंह और निर्देशक आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म धुरंधर 2 की रिलीज को 45 दिनों का समय बीत गया है। कमाई के मामले में धुरंधर 2 द रिवेंज का धमाकेदार प्रदर्शन अब भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। भूत बंगला और राजा शिवाजी जैसी बड़ी-बड़ी फिल्मों के रिलीज होने के बाद भी धुरंधर 2 की कमाई में किसी भी तरह की गिरावट नहीं नजर आई है। 

    हाल ही में धुरंधर 2 के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के ताजा आंकड़े सामने आए हैं, जिससे ये साफ हो गया है कि इस मूवी का साम्राज्य अभी खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आइए इसके बारे में थोड़ा और डिटेल्स में जानते हैं।

    धुरंधर 2 की शानदार कमाई जारी 

    फिल्म धुरंधर 2 को 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। तब से लेकर अब तक ये फिल्म अच्छा कारोबार करती हुई नजर आ रही है। कमाई के मामले में अभी ये स्पाई थ्रिलर अपनी सिहांसन खाली करने की फिराक में नहीं हैं।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 के निर्देशक आदित्य धर को मिली बड़ी जीत, कर्नाटक हाईकोर्ट ने दी इस मामले में बड़ी राहत

    dhurandhar2collection

    हाल ही में धुरंधर द रिवेंज के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की ताजा रिपोर्ट सामने आई है, जिसके आधार पर रणवीर सिंह की इस मूवी ने 1925 करोड़ का ग्लोबली बिजनेस कर लिया है। रिलीज के 45 दिन के भीतर इस मूवी ने पूरी दुनिया में इतना कारोबार करके दिखाया है, जो अपने आप में एक महा रिकॉर्ड है।

    खबरें और भी

    dhurandharcollectionday28

    इतना ही नहीं धुरंधर हिंदी सिनेमा की दूसरी ऐसी फिल्म बन गई है, जिसने वर्ल्डवाइड 1900 करोड़ का आंकड़ा पार किया है, इससे पहले 10 साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली आमिर खान स्टारर फिल्म दंगल ने ये कारनामा किया था। हैरानी की बात ये है कि अब भी दंगल बॉलीवुड की सबसे ज्यादा ग्लोबली कमाई करने वाली मूवी बनी हुई है। 

    खतरे में धुरंधर 2 का रिकॉर्ड 

    आईएमडीबी की रिपोर्ट के अनुसार आमिर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म दंगल ने ग्लोबली 2000 करोड़ की कमाई की थी और अब धुरंधर 1925 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है। अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द ही ये फिल्म दंगल के रिकॉर्ड आराम से तोड़ सकती है।

    यह भी पढ़ें- Bhooth Bangla Worldwide Collection: हॉलीडे पर दोगुनी हुई 'भूत बंगला' की दहशत, विदेशी बाजार में छप्परफाड़ कमाई