Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar 2 ने पुष्पा 2 के बाद एक और फिल्म का सिंहासन जलाकर किया राख, अब 'दंगल' का 'मंगल' भारी करने को बेताब

    Updated: Wed, 22 Apr 2026 08:38 AM (IST)

    धुरंधर 2 ने 'पुष्पा 2' के बाद एक और बड़ी फिल्म का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। यह दुनियाभर में दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन चुकी है। ...और पढ़ें

    'धुरंधर 2' वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे-34/ फोटो- Instagram

    'धुरंधर 2' वर्ल्डवाइड कलेक्शन डे-34/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। वह पल आ ही गया है, जिसका निर्देशक आदित्य धर को न जाने कब से इंतजार था। उनकी स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर 2' (Dhurandhar: The Revenge) ने बॉक्स ऑफिस पर एक और बड़ा रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच दिया है। अब 'धुरंधर 2' के हत्थे कौन सी फिल्म चढ़ी है, जिसका घमंड 'हमजा अली मजारी' ने चकनाचूर कर दिया है? आइए नीचे विस्तार से पढ़ते हैं:

    'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

    19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'धुरंधर 2' लगातार इतिहास रच रही है। पहले यह 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली सबसे तेज फिल्म बनी। उसके बाद इसने विदेशों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का टैग भी अपने नाम कर लिया। अब मंगलवार की कमाई के बाद, यह 'दंगल' के बाद दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी सबसे बड़ी भारतीय फिल्म बन चुकी है।

    बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह और संजय दत्त स्टारर 'धुरंधर 2' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 34 दिनों के अंदर कुल 1810.09 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया है। इसी के साथ इस फिल्म ने साउथ सुपरस्टार प्रभास की 'बाहुबली 2' का वर्ल्डवाइड लाइफटाइम रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है। 'बाहुबली 2' ने दुनियाभर में कुल 1800 करोड़ रुपये कमाए थे।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Collection: थमने का नाम नहीं ले रही 'धुरंधर 2' की रफ्तार, करोड़ों में खेल रही Spy Thriller

    dhurandhar 2 worldwide collection day 34

    'दंगल' का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए चाहिए इतने करोड़

    'पुष्पा 2' और 'बाहुबली 2' जैसी ऐतिहासिक फिल्मों को पीछे छोड़ चुकी 'धुरंधर: द रिवेंज' के निशाने पर अब बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की 'दंगल' है। 'दंगल' का लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन कुल 2,070 करोड़ रुपये है। इस रिकॉर्ड को ब्रेक करने के लिए 'धुरंधर 2' को अभी भी 260 करोड़ रुपये के आसपास की कमाई और चाहिए, ताकि यह आमिर खान की मूवी को पछाड़कर इंडिया की नंबर 1 मूवी बन सके।

    खबरें और भी

    dhurandhar 2 worldwide collection day 34

    इंडिया और ओवरसीज में ताबड़तोड़ कमाई

    वर्ल्डवाइड के अलावा, भारत में भी 'धुरंधर 2' काफी अच्छी कमाई कर रही है। इंडिया में जहां इस फिल्म ने 34 दिनों में कुल 1077.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, तो वहीं दूसरी तरफ ओवरसीज  मार्केट में भी मूवी की कमाई 471.27 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। आपको बता दें कि सिनेमाघरों में धाक जमाने वाली यह ब्लॉकबस्टर फिल्म मई या जून के महीने में OTT प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (JioHotstar) पर रिलीज की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 के गले की फांस बनी Bhooth Bangla, 4 दिनों में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर मचाया तांडव; कमाई से किया हैरान