Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dhurandhar 2 Worldwide Collection: दुनियाभर में 'धुरंधर 2' ने मचाई 'तबाही', शानदार कमाई ने किए कई रिकॉर्ड ध्वस्त

    Updated: Sun, 29 Mar 2026 08:30 AM (GMT+05:30)

    आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रणवीर सिंह अभिनीत इस फिल्म ने 10 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन क ...और पढ़ें

    कितना रहा धुरंधर 2 का कलेक्शन (फोटो-इंस्टाग्राम )

    कितना रहा धुरंधर 2 का कलेक्शन (फोटो-इंस्टाग्राम )

    HighLights

    1. 19 मार्च को रिलीज हुई थी धुरंधर 2

    2. फिल्म ने पठान और जवान के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़े

    3. एक हफ्ते में कितना हुआ कलेक्शन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आदित्य धर की डायरेक्टोरियल फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड ब्रेकिंग परफॉर्म कर रही है। 19 मार्च को रिलीज हुए धुरंधर द रिवेंज ने कलेक्शन के मामले में कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिए है।

    इस मूवी ने अकेले बॉक्स ऑफिस पर एक ऐसा ग्राफ जारी किया कि आने वाले समय में अन्य फिल्मों को इसका मुकाबला करने में काफी दिक्कत होने वाली है। रणवीर सिंह की दमदार एक्टिंग और शानदार कहानी ने सुनामी ही ला दी है।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Worldwide Collection: रामनवमी के मौके पर 'धुरंधर 2' ने काटा गदर, बमफाड़ कमाई ने हिलाया बॉक्स ऑफिस

    धुरंधर 2 के लिए कैसा रहा पहला हफ्ता?

    यही वजह है कि 8 दिनों में ही धुरंधर 2 ने अपने ही पार्ट 1 को पीछे छोड़ दिया है जोकि 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुआ था। वहीं 3 महीने बाद रिलीज हुए दूसरे पार्ट धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा कर लिया है। नौवें दिन धुरंधर 2 ने 700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।

    Dhurandhar (27)

    सैकनिल्क के आंकड़े के मुताबिक धुरंधर 2 ने 10वें दिन 62.85 करोड़ का कलेक्शन किया। इसी के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 की कमाई 778.77 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में भी फिल्म की फिल्म की शानदार कमाई जारी है। धुरंधर 2 ने दुनियाभर में 1226.44 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

    खबरें और भी

    दुनियाभर में बजा फिल्म का डंका

    इसी के साथ धुरंधर 2 ने शाहरुख खान की पठान (1048 करोड़ रुपये) को पछाड़ दिया है। इसी के साथ ही 10वें दिन धुरंधर 2 ने शाह रुख खान की जवान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फिलहाल तो जिस तरह से ये कमाई बढ़ रही है ऐसे में उम्मीद है कि धुरंधर 2 इस वीकेंड तगड़ी कमाई के साथ एक नया रिकॉर्ड दर्ज करने वाली है।

    Dhurandhar (26)

    वहीं बात अगर फिल्म की कहानी की करें तो पहले पार्ट में खूंखार बदमाश रहमान डकैत की मौत और रणवीर सिंह का उसके गैंग में घुसना दिखाया गया है। अब दूसरे पार्ट में हमजा पाकिस्तान के अंडरवर्ल्ड पर कब्जा करने और नोटबंदी, राजनीतिक साजिशों व निजी बदले की कहानी को आगे बढ़ाता है।

    यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Box Office: बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ रही 'धुरंधर 2', 10 दिनों का कलेक्शन देख फटी रह जाएंगी आंखें