Dhurandhar Prediction: धुरंधर करेगी सब धुआं-धुआं, ओपनिंग डे पर इतने करोड़ से खोलेगी खाता?
Dhurandhar Collection Prediction: सुपरस्टार रणवीर सिंह की बहुचर्चित फिल्म धुरंधर को शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस बीच हम आपको फिल्म ...और पढ़ें

रणवीर सिंह की धुरंधर कलेक्शन (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
शुक्रवार को रिलीज होगी फिल्म धुरंधर
इतने करोड़ की मिल सकती है ओपनिंग
फिल्म को लेकर फैस में जबरदस्त क्रेज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक के बाद अब निर्देशक आदित्य धर एक और देशभक्ति मिसाल कायम करने वाली फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम धुरंधर है। रणवीर सिंह स्टारर इस एक्शन पैकड स्पाई थ्रिलर को लेकर लंबे समय से चर्चाओं का बाजार गर्म बना हुआ है और ऑडियंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
शुक्रवार को धुरंधर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज कर दी जाएगी। हर किसी की नजरें इस बात पर टिकी हुई हैं कि रणवीर सिंह की इस मूवी को बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ की ओपनिंग मिलेगी। आइए फिल्म का ओपनिंग डे का बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन जानते हैं-
ओपनिंग डे पर कितनी होगी धुरंधर की कमाई
रिलीज से पहले दिन पहले धुरंधर की एडवांस बुकिंग को ओपन कर दिया गया था। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार अब तक रणवीर सिंह की इस फिल्म की 58 हजार से अधिक टिकटों की सेल हो गई है, जिसकी मदद से रिलीज से पहले इस मूवी ने ब्लॉक सीट्स को मिलाकर 4.24 करोड़ का कारोबार कर लिया है।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar Box Office: धुरंधर के निशाने पर रहेंगी रणवीर सिंह की ये 5 फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर टूटेगा पुराना रिकॉर्ड
जिस तरह से फिलहाल धुरंधर को लेकर जो बज बना हुआ है और तमाम मीडिया रिपोर्ट्स को मद्देनजर रखते हुए ये कहा जा सकता है कि रिलीज के पहले दिन धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर 15 से 20 करोड़ के बीच में कलेक्शन कर सकती है। हालांकि, ये आंकड़ा फिलहाल पूर्वानुमान है और सही आंकड़े शुक्रवार रात तक सामने आ जाएंगे।
खबरें और भी
-1764855242499.jpg)
बता दें कि धुरंधर का मुकाबला करने के लिए अब कोई अन्य मूवी फ्राइडे को बड़े पर्दे पर रिलीज नहीं हो रही है। जिसका सीधे तौर पर फायदा रणवीर सिंह फिल्म को मिलता हुआ नजर आएगा। धुरंधर के सामने ओपनिंग वीकेंड तक अच्छा प्रदर्शन करने की बड़ी चुनौती भी रहेगी।
धुरंधर की कल्ट कास्ट
जिस तरह से फिल्म का नाम धुरंधर है, ठीक उसी तरह इस मूवी कास्ट भी धुरंधरों से भरी हुई है। रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, आर माधवन और संजय दत्त जैसे सिनेमा के दिग्गज आदित्य धर की इस मूवी में अहम भूमिका अदा करते हुए नजर आएंगे। स्पाई थ्रिलर जॉनर के तौर पर धुरंधर को एक रोमांचक फिल्म माना जा रहा है।