यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Dream Girl 2 Box Office Day 19: जवान की आंधी में ड्रीम गर्ल 2 ने मारी बाजी, गिरते बिजनेस के बीच जड़ दिया शतक
Dream Girl 2 Box Office Collection Day 19 आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 दोनों के लिए लंबे वक्त बाद सफलता लेकर आई। पहले सनी देओ ...और पढ़ें

HighLights
- उतार-चढ़ाव से भरा रहा ड्रीम गर्ल 2 का सफर
- गिरते बिजनेस के बीच कमाए 100 करोड़
- ड्रीम गर्ल 2 के टैलेंटेड स्टार्स
नई दिल्ली, जेएनएन। Dream Girl 2 Box Office Collection Day 19: आयुष्मान खुराना को बर्थडे से पहले ही सबसे महंगा गिफ्ट मिल गया है। उनकी फिल्म ड्रीम गर्ल 2 ने एक्टर को एक, दो नहीं, बल्कि पूरे 100 करोड़ का सबसे महंगा गिफ्ट दिया है।
आयुष्मान खुराना 14 सितंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे। इससे पहले उनकी ड्रीम गर्ल 2 ने 100 करोड़ क्लब में धासू एंट्री कर ली है। फिल्म ने ये कारनामा बॉक्स ऑफिस पर आई जवान की आंधी के बीच कर दिखाया है यानी अब आयुष्मान खुराना डबल सेलिब्रेशन एंजॉय करेंगे।
उतार-चढ़ाव से भरा रहा ड्रीम गर्ल 2 का सफर
ड्रीम गर्ल 2 का बिजनेस ग्राफ उतार- चढ़ाव से भरा हुआ है। फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तेजी से कलेक्शन किया, लेकिन फिर अचानक स्पीड थम गई। इसके पीछे पहले गदर 2 और बाद में जवान कारण बनी। अब तो ड्रीम गर्ल 2 का बिजनेस करोड़ से घटकर लाख में पहुंच चुका है। हालांकि, फिल्म फिर भी 100 करोड़ कमा पाने में सफल रही।

गिरते बिजनेस के बीच कमाए 100 करोड़
ड्रीम गर्ल 2 के लेटेस्ट कलेक्शन की बात करे तो Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने सोमवार को 60 लाख का कलेक्शन किया। वहीं, मंगलवार को बिजनेस 55 लाख रहा। हालांकि ये अभी शुरुआती आंकड़े है। इनमें फेरबदल संभव है। इसके साथ ही ड्रीम गर्ल 2 ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर लगभग 100.56 करोड़ का नेट बिजनेस कर लिया है।
खबरें और भी
ड्रीम गर्ल 2 के टैलेंटेड सितारे
आयुष्मान खुराना, ड्रीम गर्ल 2 के लीड एक्टर हैं। उनके साथ फीमेल लीड में अनन्या पांडे हैं। वहीं, सपोर्टिंग कास्ट में परेश रावल, राजपाल यादव, विजय राज, मनजोत सिंह अभिषेक बनर्जी, मनोज जोशी और अन्नू कपूर जैसे टैलेंटेड स्टार्स शामिल हैं। फिल्म का डायरेक्शन राज शांडिल्य ने किया है। वहीं, प्रोडक्शन की जिम्मेदारी एकता आर कपूर और उनकी मां शोभा कपूर की कंपनी ने उठाई।