Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dream Girl 2 Box Office Day 7: गदर 2 के बराबर बिजनेस कर रही है ड्रीम गर्ल 2, एक हफ्ते में कमा डाले इतने करोड़

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Fri, 01 Sep 2023 08:53 AM (IST)

    Dream Girl 2 Box Office Collection Day 7 आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 थिएटर्स में दर्शकों को एंटरटेन कर रही है। फिल्म को रिली ...और पढ़ें

    Dream Girl 2 Box Office Collection Day 7, X
    Dream Girl 2 Box Office Collection Day 7, X

    HighLights

    1. ड्रीम गर्ल 2 ने एक हफ्ते में कमाए इतने करोड़
    2. ड्रीम गर्ल 2 पार करेगी 100 करोड़ का आंकड़ा
    3. गदर 2 के बराबर बिजनेस कर रही ड्रीम गर्ल 2

    नई दिल्ली, जेएनएन। Dream Girl 2 Box Office Collection Day 7: आयुष्मान खुराना इन दिनों ड्रीम गर्ल बनकर अपना जादू चला रहे हैं। थिएटर्स में करम की मस्ती और पूजा की नजाकत दोनों दर्शकों को एंटरटेन कर रही है, जो फिल्म के बिजनेस को लगातार बढ़ाती जा रही है। अब तो ड्रीम गर्ल 2 ने गदर 2 के बराबर कमाई करनी शुरु कर दी है।

    आयुष्मान खुराना स्टारर ड्रीम गर्ल 2 बीते शुक्रवार को थिएटर्स में रिलीज हुई है। फिल्म साल 2019 में आई हिट फिल्म ड्रीम गर्ल का सीक्वेल है। ऐसे में नई फिल्म से भी अच्छे परफॉर्मेंस की उम्मीद की जा रही था, जो ड्रीम गर्ल 2 पूरा करती हुई दिख रही है।

    100 करोड़ का पार करेगी आंकड़ा

    ड्रीम गर्ल 2 को रिलीज हुए अभी 7 दिन ही हुए है और एक हफ्ते में फिल्म ने शानदार बिजनेस किया है। फिल्म इस वीकेंड तक 100 करोड़ क्लब में एंट्री भी कर सकती है, क्योंकि वीकेंड पर ड्रीम गर्ल 2 को और ज्यादा ऑडियंस मिल सकती है।

    आयुष्मान की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म

    ड्रीम गर्ल 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 10.69 करोड़ के साथ खाता खोला था। वहीं, ओपनिंग वीकेंड पर 40 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली। अब फिल्म के लेटेस्ट बिजनेस की बात करें तो फिल्म ने रक्षाबंधन की छुट्टी पर कलेक्शन बढ़ाने की कोशिश की और सफल रही। बुधवार को ड्रीम गर्ल 2 ने 7.50 करोड़ की कमाई की।

    खबरें और भी

    गदर 2 के बराबर रहा ड्रीम गर्ल 2 का बिजनेस

    गुरुवार को ये आंकड़ा और बढ़ गया। Sacnilk के अनुसार, ड्रीम गर्ल 2 ने 31 अगस्त को देशभर में लगभग 8 करोड़ (शुरुआती आंकड़े) का बिजनेस किया है। इसके साथ ही फिल्म ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के 7 दिनों में लगभग 67.50 करोड़ का नेट बिजनेस कर लिया है। बता दें कि शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, गदर 2 ने गुरुवार 7.50 करोड़ का बिजनेस किया है।

    • 1 दिन- 10.69 करोड़

    • 2 दिन- 14.02 करोड़
    • 3 दिन- 16.00 करोड़
    • 4 दिन- 5.42  करोड़
    • 5 दिन- 5.87  करोड़
    • 6 दिन- 7.50  करोड़
    • 7 दिन- 8.00  करोड़

    लाइफटाइम कलेक्शन- 67.50 करोड़