Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dream Girl 2 Box Office Collection: 100 करोड़ से चंद कदम दूर 'ड्रीम गर्ल 2', 12वें दिन की इतनी कमाई

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Wed, 06 Sep 2023 08:06 AM (IST)

    Dream Girl 2 Day 12 Collection बॉलीवुड फिल्म ड्रीम गर्ल 2 इस समय हर किसी की फेवरेट बनी हुई है। सिनेमाघरों में आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल 2 दर्शकों ...और पढ़ें

    12वें दिन ड्रीम गर्ल 2 ने की शानदार कमाई (Photo Credit-Twitter)
    12वें दिन ड्रीम गर्ल 2 ने की शानदार कमाई (Photo Credit-Twitter)

    HighLights

    1. 12वें दिन ड्रीम गर्ल 2 ने की शानदार कमाई
    2. जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में होगी शामिल
    3. फैंस को पंसद आई आयुष्मान खुराना की फिल्म

    नई दिल्ली जेएनएन: Dream Girl 2 Day 12 Box Office Collection: आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' इन दिनों सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। इस कॉमेडी फिल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं, जिसके चलते हर दिन इस मूवी की कमाई में इजाफा देखने को मिल रहा है।

    ऐसे में आयुष्मान की 'ड्रीम गर्ल 2' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के 12वें दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं, जो ये बताने के लिए काफी हैं कि फैंस पर 'ड्रीम गर्ल 2' की पूजा का जादू चल गया है।

    12वें दिन 'ड्रीम गर्ल 2' ने की शानदार कमाई

    डायरेक्टर राज शांडिल्य के निर्देशन में बनी 'ड्रीम गर्ल 2' से फैंस को काफी ज्यादा उम्मीदें थीं। आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की ये फिल्म उनकी उम्मीदों पर पूरी तरह से खरी उतरती हुई नजर आ रही है। बीते 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'ड्रीम गर्ल 2' ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई हुई है।

    इस बीच गौर करें 'ड्रीम गर्ल 2' के 12वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक आयुष्मान खुराना की इस फिल्म ने करीब 3 करोड़ का कारोबार किया है, जोकि वीक डे के हिसाब से काफी शानदार माना जा रहा है।

    खबरें और भी

    इतना ही नहीं तुलना की जाए 11वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से तो 12वें दिन कमाई के आंकड़े में काफी इजाफा हुआ है। इस लिहाज से देखा जाए तो बहुत जल्द 'ड्रीम गर्ल 2' बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का जादुई आंकड़ा छू सकती है।

    'ड्रीम गर्ल 2' ने कुल कमाए इतने करोड़

    रिलीज के 12 दिन बाद भी 'ड्रीम गर्ल 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। हर दिन आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल 2' की कमाई में हो रही बढ़ोत्तरी ये बताने के लिए काफी है कि ऑडियंस की ओर से इस मूवी को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

    बात करें 'ड्रीम गर्ल 2' के कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में तो अब तक इस फिल्म ने 91 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली और अब 100 करोड़ के क्लब में एंट्री लेने से ये फिल्म चंद कदम दूर है।