यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Dream Girl 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'ड्रीम गर्ल 2' की पकड़ मजबूत, जानिए 13वें दिन की कमाई?
Dream Girl 2 Day 13 Collection डायरेक्टर राज शांडिल्य की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। आलम ये है कि आयुष्मान ...और पढ़ें

HighLights
- 'ड्रीम गर्ल 2' की शानदार कमाई का सिलसिला जारी
- आयुष्मान खुराना की फिल्म ने किया कमाल
- 100 करोड़ से चंद कदम दूर 'ड्रीम गर्ल 2'
नई दिल्ली जेएनएन: Dream Girl 2 Day 13 Box Office Collection: 4 साल बाद आया 'ड्रीम गर्ल' का सीक्वल 'ड्रीम गर्ल 2' इन दिनों सिनेमाघरों में जमकर धूम मचा रहा है। हर दिन आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की इस फिल्म की कमाई में इजाफा होता जा रहा है।
इस बीच 'ड्रीम गर्ल 2' के 13वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं, जो ये बताने के लिए काफी हैं कि जल्द ही डायरेक्टर राज शांडिल्य की ये कॉमेडी फिल्म 100 करोड़ का कलेक्शन करती नजर आएगी।
'ड्रीम गर्ल 2' की शानदार कमाई का सिलसिला जारी
रिलीज के 13 दिन बाद भी आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल 2' की शानदार कमाई का सिलसिला बॉक्स ऑफिस पर जा रही है। हर दिन 'ड्रीम गर्ल 2' के कलेक्शन के आंकड़े हर किसी को प्रभावित कर रहे हैं। साफतौर पर कहा जाए तो सनी देओल स्टारर 'गदर 2' की धमाकेदार परफॉर्मेंस के आगे आयुष्मान की 'ड्रीम गर्ल 2' ने हार नहीं मानी और जबरदस्त प्रदर्शन कर फैंस का दिल जीत लिया है।
इस बीच बीते 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'ड्रीम गर्ल 2' के 13वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े सामने आए है, सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के अनुसार इस फिल्म ने बीते बुधवार को करीब 2.55 करोड़ की कमाल का कारोबार किया है, जिसके चलते 'ड्रीम गर्ल 2' की कुल कमाई में बढ़ोत्तरी हुई है।
खबरें और भी
कुल इतनी हुई 'ड्रीम गर्ल 2' की कमाई
बुधवार के कमाई के आंकडे़ को जोड़ दिया जाए तो 'ड्रीम गर्ल 2' 100 करोड़ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ आगे बढ़ गई है। गौर करें 'ड्रीम गर्ल 2' की कमाई के कुल कलेक्शन की ओर तो अब तक ये कॉमेडी मूवी 94 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है।
इस लिहाज से आयुष्मान खुराना की ये फिल्म 100 करोड़ के जादुई आंकड़े से चंद कदम दूर है, जो यकीनन आने वाले वीकेंड में पूरा होता नजर आएगा। मालूम हो कि 'अनेक, डॉक्टर जी और एन एक्शन हीरो' के बाद ड्रीम गर्ल 2 आयुष्मान खुराना की पहली हिट फिल्म बन गई है।