Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Drishyam 3 Box Office Day 14: सफलता के रथ पर सवार दृश्यम 3, वर्किंग डे में कमा डाली भारी-भरकम रकम

    Updated: Thu, 04 Jun 2026 12:42 PM (IST)

    मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 ने 14वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कलेक्शन करके दिखाया है। ...और पढ़ें

    दृश्यम 3 कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    दृश्यम 3 कलेक्शन रिपोर्ट (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. बॉक्स ऑफिस पर दृश्यम 3 का कब्जा

    2. 14वें दिन दृश्यम 3 का बंपर कलेक्शन

    3. मोहनलाल की सस्पेंस थ्रिलर ने किया कमाल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल की लेटेस्ट फिल्म दृश्यम 3 ने रिलीज का दूसरा सप्ताह पूरा कर लिया है। कमाई के मामले में इस मलयालम सस्पेंस थ्रिलर ने सभी का दिल जीता है, जिसकी वजह से सिनेमाघरों में इस मूवी को देखने के लिए दर्शक भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। 

    यही कारण है कि दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन करने में सफल हुई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि रिलीज के 14वें दिन दृश्यम 3 ने कितने करोड़ का कारोबार किया है। 

    वर्किंग डे में दृश्यम 3 का कमाल

    अमूमन देखा जाता है कि वीकेंड पर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करती हुई नजर आती हैं। लेकिन जो मूवीज वर्किंग डेज में भी उम्दा कलेक्शन करती हैं, वह सफलता के रथ पर सवार होती हैं। फिलहाल मोहनलाल की दृश्यम 3 को लेकर भी कुछ ऐसा ही आलम देखने को मिल रहा है। रिलीज के 14वें दिन इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बरकार रखा है।

    यह भी पढ़ें- Drishyam 3 Worldwide Collection: मंगलवार को दृश्यम 3 के मेकर्स की हुई चांदी, 13वें दिन मूवी पर झमाझम बरसे नोट

    drishyam 3 box office collection day 12

    गौर किया जाए दृश्यम 3 की कमाई के ताजा आंकड़ों की तरफ तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार दूसरे बुधवार को इस सस्पेंस थ्रिलर ने करीब 1.25 करोड़ का कारोबार किया है। हालांकि, फिल्म की कमाई का ये आंकड़ा उतना बड़ा नहीं है, जिसकी भर-भर के प्रशंसा की जाए, लेकिन नॉन हॉलिडे के हिसाब से इसे ठीकठाक आंकड़ा माना जा रहा है। 

    drishayma

    इसके साथ ही चर्चा की जाए घरेलू बॉक्स ऑफिस पर दृश्यम 3 के टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो अब मोहनलाल की फिल्म की कुल कमाई का आंकड़ा 102 करोड़ के करीब पहुंच गया है, जो इस फिल्म की कमर्शियल सफलता के बारे में बताता है। 

    खबरें और भी

    हफ्ते दर हफ्ते कैसी रही कमाई

    बीते 21 मई को दृश्यम 3 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। ऐसे में चर्चा की जाए इस सस्पेंस थ्रिलर की हफ्ते दर हफ्ते की कमाई की तरफ तो रिलीज के पहले वीक में मोहनलाल की इस मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 82 करोड़ का कारोबार किया था, जबकि रिलीज के दूसरे सप्ताह में ये आंकड़ा 20 करोड़ के आस-पास ही रहा है। 

    यह भी पढ़ें- Drishyam 3 Box Office: दृश्यम 3 ने रच दिया इतिहास, मोहनलाल की Suspense Thriller कमाई में निकली टॉपर