यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Dunki Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर 'डंकी' की ठोस शुरुआत, क्या जवान-Pathaan से आगे निकली फिल्म?
Dunki Day 1 Box Office Collection शाह रुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म डंकी आज से सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ओपनिंग डे पर शाह रुख का जादू फैंस पर जमक ...और पढ़ें

HighLights
- रिलीज के पहले दिन 'डंकी' ने खोला इतने करोड़ से खाता
- शाह रुख खान की पिछली तीन फिल्मों की ओपनिंग
- डंकी की शानादर शुरुआत
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Dunki Box Office Collection: 'पठान और जवान' जैसी धमाकेदार फिल्में देने के बाद अब शाह रुख खान फैंस के लिए 'डंकी' लेकर आए हैं। इस फिल्म का फैंस बड़ी ही लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में फैंस को एंटरटेन करने के लिए 'डंकी' आज से सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।
इस मूवी को लेकर हर किसी में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इस बीच 'डंकी' के ओपनिंग डे के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लेटेस्ट आंकड़े सामने आ गए हैं।
रिलीज के पहले दिन 'डंकी' ने खोला इतने करोड़ से खाता
'मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस और संजू' जैसी शानदार फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर राजकुमार हिरानी अब 'डंकी' के जरिए फैंस के दिलों पर राज करने आए हैं। शाह रुख खान स्टारर 'डंकी' 5 दोस्तों की अनोखी कहानी है, जो आपको हंसाएंगी भी, रुलाएगी और एंटरटेन भी करेगी।

'डंकी' की शानदार एडवांस बुकिंग को मद्देनजर रखते हुए ये अंदाजा पहले ही लगाया जा रहा था कि 'डंकी' रिलीज के पहले दिन ताबडतोड़ कलेक्शन करेगी। इस बीच सैकनिल्क के अनुमानित आंकड़ो के अनुसार 'डंकी' के ओपनिंग डे के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं।
जिनके हिसाब से शाह रुख की 'डंकी' ने पहले दिन 30 करोड़ का कारोबार कर सकती है। हालांकि फिल्म की कमाई के वास्तविक आंकड़े अभी आना बाकी हैं। लेकिन ये साफ कहा जा सकता है कि ओपनिंग डे पर 'डंकी' को बेहतरीन शुरुआत मिली है।
खबरें और भी
शाह रुख खान की पिछली तीन फिल्मों की ओपनिंग
| फिल्म | ओपनिंग डे कलेक्शन |
| पठान | 57 करोड़ |
| जवान | 75 करोड़ |
| डंकी | 30 करोड़* |
'डंकी' को मिले ऐसे रिव्यू
शाह रुख खान की 'डंकी' को क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। कई क्रिटिक्स इस फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स दे रहे हैं, तो अन्य कई इसे एक औसत मूवी करार कर रहे हैं। हालांकि 'डंकी' कितनी गजब की फिल्म है, वो तो आने वाले वीकेंड बताएगा।
क्योंकि ओपनिंग वीकेंड पर 'डंकी' का ताबड़तोड़ कलेक्शन ही इस मूवी का भविष्य तय करेगा। हालांकि 'पठान और जवान' के ओपनिंग डे कलेक्शन के रिकॉर्ड तो डंकी तोड़ने में नाकाम रही है।
ये भी पढे़ं- Dunki: 'डंकी' से हटाया गया Shaan का ये गाना, सिंगर श्रेया घोषाल संग किया था रिकॉर्ड