विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dunki Box Office Day 11: जवान- पठान वाला जादू नहीं चला पाए शाह रुख खान, बॉक्स ऑफिस पर रेंगने को मजबूर 'डंकी'

Published: Mon, 01 Jan 2024 10:27 AM (IST)

Dunki Box Office Collection Day 11 डंकी घरेलु बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ने के लिए पहले दिन से संघर्ष कर ...और पढ़ें

जवान- पठान वाला जादू नहीं चला पाए शाह रुख खान, (X Image)
जवान- पठान वाला जादू नहीं चला पाए शाह रुख खान, (X Image)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाह रुख खान ने साल 2023 में बैक-टू बैक तीन फिल्में दी। साल की शुरुआत उन्होंने पठान के साथ की। फिर जवान लेकर आए और अंत में डंकी रिलीज की। हालांकि, शाह रुख खान हिट फिल्मों की हैट्रिक बनाने से चूक गए।

पठान और जवान ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस किया। दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े। ऐसी उम्मीद डंकी के साथ भी थी, लेकिन फिल्म ने निराश किया।

यह भी पढ़ें- Dunki: विक्की कौशल को 'डंकी' में कास्ट नहीं करना चाहते थे डायरेक्टर राजकुमार हिरानी, एक्टर की इस बात से थी दिक्कत

रेंगने को मजबूर डंकी

डंकी घरेलु बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ने के लिए पहले दिन से संघर्ष कर रही है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 29.2 करोड़ के साथ खाता खोला था। साल 2023 में ये शाह रुख खान की सबसे कम ओपनिंग करने वाली फिल्म है। वहीं, अब डंकी ने रिलीज के 11 दिन पूरे कर लिए है, लेकिन बिजनेस में कुछ खास बढ़ोत्तरी देखने को नहीं मिल रही है।

11 दिनों में कमाए कितने करोड़

डंकी के लेटेस्ट कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने शुक्रवार को 7 करोड़ कमाए। वहीं, शनिवार को बिजनेस 9 करोड़ रहा। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रविवार को भी ऐसा ही बिजनेस किया। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, डंकी ने 31 दिसंबर को 12 करोड़ कमाए। इसके साथ ही रिलीज के 11 दिनों में डंकी ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 188.22 करोड़ का नेट बिजनेस कर लिया है।

यह भी पढ़ें- Dunki Worldwide Box Office: हैप्पी हुआ शाह रुख का न्यू ईयर, 400 करोड़ क्लब में शामिल होने को तैयार 'डंकी'

फिल्म की स्टारकास्ट

शाह रुख खान स्टारर डंकी माइग्रेशन की कहानी है। फिल्म में किंग खान के साथ तापसी पन्नू, विक्की कौशल, बोमन ईरानी, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर भी अहम किरदारों में शामिल हैं। डंकी का डायरेक्शन राजकुमार हिरानी ने किया है। उन्होंने फिल्म की कहानी भी लिखी है। इसमें उनका साथ कनिका ढिल्लन और अभिजात जोशी ने भी दिया है।  

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।