यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Dunki Box Office Day 14: शाह रुख का स्टारडम नहीं बचा पाया 'डंकी' की डूबती नैया, दो हफ्ते में ही निकली फिल्म की हवा
Dunki Box Office Collection Day 14 साल 2023 के अंत में दो बड़ी फिल्में डंकी और सालार आपस में टकराई। बॉक्स ऑफिस पर हुए इस क्लैश से सबसे ज्यादा नुकसान ड ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाह रुख खान की फिल्म डंकी का बिजनेस लगातार गिरता जा रहा है। दूसरा हफ्ता पूरा करते- करते फिल्म का कलेक्शन अब निराश करने लगा है। ओपनिंग डे से शाह रुख खान की फिल्म कमाई करने के लिए संघर्ष कर रही है।
डंकी के लिए सबसे बड़ी मुसीबत प्रभास की सालार बनी। दोनों फिल्में बस एक दिन एक अंतर पर रिलीज हुई। क्रिसमस का फायदा उठाने के लिए मेकर्स ने अपनी फिल्में रिलीज तो कर दी, लेकिन मुनाफे से ज्यादा नुकसान उठाना पड़ गया।
यह भी पढ़ें- Dunki Box Office: जवान- पठान वाला जादू नहीं चला पाए शाह रुख खान, बॉक्स ऑफिस पर रेंगने को मजबूर 'डंकी'
उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी डंकी
बॉक्स ऑफिस पर हुए इस क्लैश से सबसे ज्यादा नुकसान डंकी को उठाना पड़ा। फिल्म की ओपनिंग भी बेहद कम रही और अब तो कलेक्शन और भी गिर गया है। 2023 में पठान और जवान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के बाद शाह रुख खान से साल की आखिरी फिल्म डंकी को लेकर भी उम्मीदे ज्यादा थी। हालांकि, उनकी फिल्म ने निराश किया।
.jpg)
पहले हफ्ते में कैसा रहा बिजनेस ?
डंकी ने बॉक्स ऑफिस पर खाता 29.20 करोड़ के साथ खोला था। वहीं, ओपनिंग वीकेंड पर फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली। इसके बाद डंकी के बिजनेस में गिरावट आनी शुरू हो गई। फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में लगभग 150 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं, दूसरे वीक की बिजनेस रिपोर्ट आ गई है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Dunki Box Office Day 13: न्यू ईयर पर बढ़ी 'डंकी' की रफ्तार, 200 करोड़ क्लब में शाह रुख की फिल्म ने मारी एंट्री
दूसरे हफ्ते में कमाए कितने करोड़ ?
डंकी के लेटेस्ट कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने सोमवार को 9.05 करोड़ कमाए। वहीं, मंगलवार को कमाई 3.85 करोड़ रही। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने बुधवार को 3.30 करोड़ का बिजनेस किया। इसके साथ ही रिलीज के 14 दिनों में डंकी ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 203.92 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म के लिए ये बात थोड़ी राहत देने वाली है कि डंकी ने गिरते- पड़ते ही सही, लेकिन 200 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है।