Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dunki Box Office Day 17 Report: ट्रैक पर लौटी शाह रुख खान की 'डंकी', 17वें दिन कमाई में लगाई लंबी छलांग

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Sat, 06 Jan 2024 10:50 PM (IST)

    Dunki Box Office Collection Day 17 बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर से शाह रुख खान की फिल्म डंकी की कमाई में इजाफा देखने को मिला है। रिलीज के तीसरे शनिवार को ...और पढ़ें

    डंकी की कमाई में आया सुधार (Photo Credit-Twitter)
    डंकी की कमाई में आया सुधार (Photo Credit-Twitter)

    HighLights

    1. 'डंकी' ने 17वें दिन कमाए इतने करोड़
    2. शाह रुख खान की टॉप-5 मूवीज में 'डंकी'
    3. भारत में डंकी की टोटल कमाई हुई इतनी

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Dunki Day 17 Box Office Collection: रिलीज का तीसरा शनिवार शाह रुख खान स्टारर 'डंकी' के लिए राहत की सांस लेकर आया है। बीते दिनों से लगातार कमाई के मामले में गिरावट हासिल करने वाली 'डंकी' के कलेक्शन में एक बार फिर से सुधार देखने को मिला है,

    जिसका अंदाजा आप 'डंकी' के 17वें दिन के बॉक्स ऑफिस कारोबार के जरिए आसानी से लगा सकते हैं। ऐसे में एक नजर डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की 'डंकी' के 17वें दिन की कमाई पर डालते हैं।

    'डंकी' ने 17वें दिन कमाए इतने करोड़

    नए साल के बाद से इस पूरे सप्ताह शाह रुख खान की फिल्म 'डंकी' का हाल कमाई के मामले में बेहद सुस्त रहा। सोमवार के बाद से हर दिन लगातार इस फिल्म का कारोबार धड़ाम से नीचे गिरते देखा गया, जिससे 'डंकी' का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी प्रभावित हुआ। ऐसे में अब रिलीज के 17वें दिन 'डंकी' की कमाई एक बार से ट्रैक पर लौटती हुई नजर आ रही है।

    सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के अनुसार रिलीज के तीसरे शनिवार को शाह रुख खान की 'डंकी' ने 3.50 करोड़ का अनुमानित बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। शुक्रवार के लिहाज से शनिवार को इस मूवी की कमाई में करीब 1.25 करोड़ का इजाफा हुआ है, पिछले दिनों के खराब प्रदर्शन के हिसाब से 'डंकी' के लिए ये कारगार साबित हुआ है।

    शाह रुख खान की टॉप-5 मूवीज में 'डंकी'

    बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन का इनाम 'डंकी' को मिला है। अब ये फिल्म शाह रुख खान की फिल्मी करियर की उन टॉप-5 मूवीज में शामिल हो गई है, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन के मामले में गर्दा उड़ाया है।

    खबरें और भी

          फिल्म      कलेक्शन
         जवान      643 करोड़
         पठान      543 करोड़
         चेन्नई एक्सप्रेस      227 करोड़
         डंकी      212 करोड़*
         दिलवाल      148 करोड़

    शाह रुख खान की 'डंकी' के टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ गौर किया जाए तो अब इस मूवी ने नेट 212.22 करोड़ का शानदार कारोबार कर लिया है। इस शनिवार की तरह तीसरे रविवार यानी रिलीज के 18वें दिन भी 'डंकी' की कमाई में इजाफा देखने को मिल सकता है। जिससे ये टोटल कलेक्शन और अधिक बढ़ता हुआ दिखेगा।

    ये भी पढ़ें- Dunki Worldwide Collection: इंटरनेशनल मार्केट में ठंडी पड़ी 'डंकी', 16वें दिन महज इतनी रही कमाई