Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Dunki Worldwide Collection: पठान और Jawan से कोसों दूर रही 'डंकी', वर्ल्डवाइड कलेक्शन में लगा झटका

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Fri, 22 Dec 2023 08:50 PM (IST)

    Dunki Worldwide Box Office Collection शाह रुख खान की लेटेस्ट फिल्म डंकी को लेकर इस समय चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर क ...और पढ़ें

    जानिए डंकी का पहले दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन (Photo Credit-Twitter)
    जानिए डंकी का पहले दिन का वर्ल्डवाइड कलेक्शन (Photo Credit-Twitter)

    HighLights

    1. पहले दिन 'डंकी' ने वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़
    2. नहीं चला शाह रुख खान का जादू
    3. उम्मीद के मुताबिक 'डंकी' को नहीं मिली शुरुआत

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Shah Rukh Khan Dunki Worldwide Collection: डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म 'डंकी' को लेकर इस समय काफी बाते हो रही हैं। शाह रुख खान की इस फिल्म को ओपनिंग डे पर उम्मीद के मुताबिक शानदार शुरुआत का लाभ नहीं मिल पाया है।

    इस बीच 'डंकी' के ओपनिंग डे के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के ताजा आंकड़े सामने आ गए हैं, जिन्हें जानकार यकीनन तौर पर मेकर्स को निराशा हाथ लगने वाली है।

    पहले दिन 'डंकी' ने वर्ल्डवाइड कमाए इतने करोड़

    शाह रुख खान ने अपनी पिछली फिल्में 'पठान और जवान' के जरिए बॉक्स ऑफिस से लेकर दुनियाभर में धमाकेदार कमाई के जरिए गर्दा उड़ा दिया था। लेकिन 'डंकी' उस राह पर चलती हुई नजर नहीं आ रही है। इस बीच मेकर्स की तरफ से शुक्रवार को फिल्म के पहले दिन के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के लेटेस्ट आंकड़े शेयर किए हैं।

    शाह रुख के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर रिलीज के पहले दिन फिल्म की दुनियाभर की कमाई के नंबर्स जारी किए हैं। जिसके आधार पर 'डंकी' ने ओपनिंग डे पर 58 करोड़ का ग्रॉस वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है।

    तुलना की जाए 'पठान और जवान' से तो फिल्म का ये वर्ल्डवाइड कलेक्शन काफी कम रहा है और इसने यकीनन तौर पर फिल्म निर्माताओं की चिंता को बढ़ा दिया होगा।

    ओपनिंग डे पर शाह रुख खान की इस साल की टॉप वर्ल्डवाइड ग्रॉसर

      फिल्म    पहला दिन वर्ल्डवाइड कलेक्शन
      जवान   129 करोड़
      पठान   104 करोड़
      डंकी   58 करोड़

    उम्मीद के मुताबिक 'डंकी' को नहीं मिली शुरुआत

    जिस तरह से शाह रुख खान की पिछली दो फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत मिली, उसकी तुलना में 'डंकी' कोसों दूर रह गई है। इस फिल्म को उम्मीद के हिसाब से स्टार्ट नहीं मिला है। ऐसे में ओपनिंग वीकेंड पर 'डंकी' क्या गुल खिलाती है, वो तो आने वाले वक्त बताएगा।

    खबरें और भी

    लेकिन इस बात में कोई दोहराए नहीं है, ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से आए मिले-जुले रिव्यू की वजह से 'डंकी' का ऐसा हाल होता हुआ नजर आ रहा है।

    ये भी पढ़ें- Shah Rukh Khan ने 'डंकी' के बाद अगली फिल्म को लेकर शेयर किया बड़ा अपडेट, बताया कब शुरू होगी शूटिंग