Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ek Deewane Ki Deewaniyat Collection: छठवें दिन तूफान बनी हर्षवर्धन राणे की फिल्म, फिसड्डी निकली 'Thamma'

    Updated: Sun, 26 Oct 2025 09:10 PM (IST)

    Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection Day 6: हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) और सोनम बाजवा की फिल्म 'एक दीवाने के दीवानियत' का जादू जनता प ...और पढ़ें

    एक दीवाने की दीवानियत बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (फोटो- इंस्टाग्राम)

    एक दीवाने की दीवानियत बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (फोटो- इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. 21 अक्टूबर को रिलीज हुई थी फिल्म

    2. हर्षवर्धन राणे ने निभाया है लीड रोल

    3. कितना रहा छठवें दिन का कलेक्शन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रोमांटिक ड्रामा के लिए कॉमर्शियल सक्सेस के साथ इमोशनल बैलेंस बनाकर चलना थोड़ा मुश्किल होता है लेकिन ऐसा लग रहा है कि एक दीवाने की दीवानियत ने वो कार्य बहुत अच्छे से किया है। 21 अक्टूबर को रिलीज हुई हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म ने कमाल ही कर दिया है। इस रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म ने तीन दिनों में अपनी बजट निकाल लिया।

    'थामा' से हुआ फिल्म का क्लैश

    फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर सीधी टक्कर आयु्ष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की थामा से थी लेकिन जिस तरह से एत छोटे बजट की फिल्म होते हुए भी दीवानियत ने अपना बज बनाया हुआ है वो वाकई तारीफ के काबिल है।

    Ek Deewane (2)

    यह भी पढ़ें- Ek Deewane Ki Deewaniyat Collection: फिल्म ने तीन दिन में निकाला बजट, बड़े बैनर वाली 'थामा' के छूटे पसीने

    कितना रहा छठवें दिन का कलेक्शन?

    फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग करते हुए पहले 10.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 8.88 करोड़ रुपये रहा। इसकी के साथ तीसरे दिन इसने 6 करोड़ की कमाई की। वहीं अब फिल्म का छठवें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। छठवें दिन फिल्म ने 5.53 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

    पहला दिन - 10.10 करोड़ रुपये
    दूसरा दिन- 8.88 करोड़ रुपये
    तीसरा दिन - 6 करोड़ रुपये
    चौथा दिन- 5.5 करोड़ रुपये
    पांचवा दिन- 6.25 करोड़ रुपये
    छठवां दिन- 5.53 करोड़ रुपये
    कुल- 40.03 करोड़ रुपये

    Ek Deewane

    क्या थी फिल्म की कहानी?

    फिल्म में हर्षवर्धन राणे ने विक्रमादित्य भोंसले का किरदार निभाया है जिसे पहली ही नजर में अभिनेत्री अदा रंधावा के रूप में नजर आई सोनम बाजवा से प्यार हो जाता है। आदित्या अदा के सामने अपने प्यार को जाहिर करता है लेकिन वो इसके लिए राजी नहीं होती और शादी से मना कर देती है। बाद में ये प्यार जुनून में बदल जाता है। आगे कहानी में एक ट्विस्ट है और यही इसकी जान है। फिल्म में सपोर्टिंग आर्टिस्ट के तौर पर शाद रंधावा, सचिन खेडेकर, अनंत महादेवन और राजेश खेड़ा नजर आए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Ek Deewane Ki Deewaniyat Collection: हर्षवर्धन राणे ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, कलेक्शन देख थमीं 'Thamma' की सांसे