Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ek Deewane Ki Deewaniyat Collection: हर्षवर्धन राणे ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, कलेक्शन देख थमीं 'Thamma' की सांसे

    Updated: Sat, 25 Oct 2025 08:30 PM (IST)

    Ek Deewane Ki Deewaniyat box office collection day 5: हर्षवर्धन राणे की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है। फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छे रिव्य ...और पढ़ें

    हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म (फोटो-इंस्टाग्राम)

    हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म (फोटो-इंस्टाग्राम)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हर्षवर्धन राणे (Harshvardhan Rane) और सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) की फिल्म एक दीवाने की दीवानियत बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाए हुऐ है। इसी दिन आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की थामा भी रिलीज हुई। थामा मैडॉक की फिल्म है और हॉरर कॉमेडी मूवीज के इस दौर में फैंस को इससे काफी ज्यादा उम्मीद भी थी लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं। वहीं दूसरी ओर राणे की एक दीवाने की दीवानियत एक रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म है। सनम तेरी कसम के बाद से हर्षवर्धन राणे लगभग 9 साल के लंबे गैप के बाद बड़े पर्दे पर लौटे।

    पहले दिन किया धांसू कलेक्शन

    फिल्म को पहले दिन दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। पहले दिन फिल्म ने 10.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं दूसरे दिन इसने 8.88 करोड़ रुपये कमाए। तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 7.10 करोड़ रुपये रहा। इस हिसाब से फिल्म ने तीन दिनों में 26.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

    Ek Deewane

    यह भी पढ़ें- Ek Deewane Ki Deewaniyat Collection: फिल्म को फैंस से मिला दीवानों जैसा प्यार, तीसरे दिन 'थामा' के उड़ाए छक्के

    कितना रहा पांचवे दिन का कलेक्शन 

    फिल्म का बजट 25 से 30 करोड़ के बीच है उस हिसाब से एक दीवाने की दीवानियत ने तीन दिन में ही अपना बजट निकाल लिया है। चौथे दिन इसका कलेक्शन 5.5 करोड़ रुपये रहा। वहीं अब सैक्निल्क के मुताबिक पांचवे दिन का कलेक्शन भी आ गया है। फिल्म ने अर्ली ट्रेंड्स के मुताबिक 6.11 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया जोकि वीकेंड होने की वजह से अभी और बढ़ सकता है। इस हिसाब से फिल्म का कुल कलेक्शन 34.36 करोड़ रुपये हो गया है। दीपावली वाले सप्ताह में ज्यादा छुट्टियां होने की वजह से फिल्म को इसका भरपूर फायदा मिल रहा है।

    Ek Deewane (2)

    क्या है फिल्म की कहानी?

    मिलाप जावेरी द्वारा निर्देशित और सह-लिखित, एक दीवाने की दीवानियत विक्रमादित्य भोंसले (हर्षवर्धन राणे) और अदा रंधावा (सोनम बाजवा) की कहानी बताती है। आदित्य को पहली नजर में अदा से प्यार हो जाता है। ये एक तरफा प्यार बहुत ही जल्द जुनून में बदल जाता है। बीच- बीच में इसमें कई इमोशनल ट्विस्ट आते हैं और यही इसकी जान है। फिल्म के म्यूजिक ने इसके टेस्ट को दोगुना कर दिया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Ek Deewane Ki Deewaniyat Collection: फिल्म ने तीन दिन में निकाला बजट, बड़े बैनर वाली 'थामा' के छूटे पसीने