Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Farrey BO Collection Day 1: पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर Alizeh Agnihotri की 'फर्रे' का हुआ ये हाल, किया इतना बिजनेस

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Sat, 25 Nov 2023 08:07 AM (IST)

    Farrey Box Office Collection Day 1 सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री ने फर्रे से फिल्मी दुनिया में कदम रखा है। बॉक्स ऑफिस पर फर्रे की शुरुआत काफी ...और पढ़ें

    ओपनिंग डे पर सुस्त सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री की फिल्म। (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
    ओपनिंग डे पर सुस्त सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री की फिल्म। (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    HighLights

    1. ओपनिंग डे पर फर्रे का हुआ बुरा हाल
    2. फर्रे ने पहले दिन की बस इतनी कमाई
    3. अलीजेह अग्निहोत्री की फिल्म लाखों में सिमटी

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Farrey Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री (Alizeh Agnihotri) का फिल्मी दुनिया में डेब्यू हो गया है। सलमान की लाडली की पहली फिल्म 'फर्रे' (Farrey) कल सिनेमाघरों में रिलीज हुई। अब फिल्म के ओपनिंग डे का कलेक्शन भी सामने आ गया है।

    24 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में आई अलीजेह अग्निहोत्री की फिल्म 'फर्रे' थाई फिल्म बैड जीनियस की आधिकारिक भारतीय रीमेक है। क्रिटिक्स और दर्शकों से अलीजेह की एक्टिंग को सराहना मिली है। वह एक्टिंग की परीक्षा में खरी उतरीं। मगर सिनेमाघरों में फिल्म की कमाई कुछ खास नहीं रही।

    ओपनिंग डे पर फर्र ने कितना कलेक्शन किया?

    सौमेंद्र पाढी द्वारा निर्देशित 'फर्रे' की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत बहुत धीमी हुई। फिल्म की कमाई एक करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, अलीजेह अग्निहोत्री की फिल्म 'फर्रे' ने 50 लाख रुपये के साथ खाता खोला है।

    View this post on Instagram

    A post shared by ali (@alizehagnihotri)

    शुक्रवार को फिल्म की कमाई भले ही करोड़ में नहीं हो पाई, लेकिन शनिवार और रविवार को कारोबार में उछाल की संभावना है। अब देखते हैं कि वीकेंड पर 'फर्रे' का जादू चलता है या फिर फिल्म औंधे मुंह गिरती है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Farrey Movie Review: अभिनय में पास अलीजे अग्निहोत्री, पर मैसेज देने में चूकी सौमेंद्र पाढी की 'फर्रे'

    क्या है फर्रे की कहानी और कास्ट?

    स्कूल में चीटिंग करने के इर्द-गिर्द घूमती 'फर्रे' में अहम किरदार अलीजेह अग्निहोत्री ने निभाया है, जो एक अनाथालय में पली-बढ़ी है और मेहनत के दम पर उसका एक बड़े स्कूल में एडमिशन हो जाता है। इस बीच स्कूल में उसकी मुलाकात कुछ अमीरजादों से होती है, जो उसे चीटिंग करवाने के लिए पैसे का ऑफर देते हैं और अलीजेह मान जाती है। इस बीच उसे इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन मिल जाता है।

    बात करें 'फर्रे' की कास्ट की तो अलीजेह अग्निहोत्री के अलावा फिल्म में रोनित रॉय, जूही बब्बर, प्रसन्ना बिष्ट, जेन शॉ और साहिल मेहता ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म का निर्माण सलमान खान (Salman Khan) ने किया है।

    यह भी पढ़ें- Song Machade Tabahi Out: गर्ल गैंग के साथ ठुमके लगाती दिखीं सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री