Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Fast X Box Office Collection Day 8: विन डीजल की हॉलीवुड फिल्म का कहर, 'द केरल स्टोरी' का टिकना हुआ मुश्किल

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Fri, 26 May 2023 03:51 PM (IST)

    Fast X Box Office Collection Day 8 द केरल स्टोरी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही थी लेकिन विन डीजल की फास्ट एक्स ने आते ही इस फिल्म को कड़ी टक्कर दी ह ...और पढ़ें

    Fast X Box Office Collection Day 8 Vin Diesel Film Continues to Dominate the Box Office in India/Instagram
    Fast X Box Office Collection Day 8 Vin Diesel Film Continues to Dominate the Box Office in India/Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Fast X Box Office Collection Day 8: बॉक्स ऑफिस पर 'द केरल स्टोरी' और विन डीजल की 'फास्ट एंड फ्यूरियस-10' की बॉक्स ऑफिस पर कांटे की टक्कर चल रही है। 'द केरल स्टोरी' ने अपनी रिलीज के बाद ऐश्वर्या राय की फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन-2' और सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई, किसी की जान' को बॉक्स ऑफिस पर पछाड़ दिया था। 

     अब हॉलीवुड एक्शन एडवेंचर फिल्म 'फास्ट एंड फ्यूरियस' की रिलीज के बाद खुद अदा शर्मा की फिल्म के कदम डगमगाने लगे हैं। फास्ट एंड फ्यूरियस-10 कमाई के मामले में तेजी से आगे बढ़ रही है। अब तक इस फिल्म ने इंडिया और दुनियाभर में कितना कलेक्शन किया है, चलिए बिना देरी किये एक नजर डालते हैं।

    घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के बेहद नजदीक पहुंची Fast X

    फास्ट एंड फ्यूरियस 10 बॉक्स ऑफिस पर लगातार ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। पहले ही दिन से फिल्म के लिए लोगों में क्रेज साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। फास्ट एक्स ने रिलीज के आठवें दिन यानी कि गुरुवार को भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया।

    5 मई को रिलीज हुई फिल्म 'द केरल स्टोरी' को फास्ट एक्स हिंदी बेल्ट में कमाई के मामले में कड़ी टक्कर देती हुई नजर आ रही हैं।

    विन डीजल की फास्ट एंड फ्यूरियस-10 ने हिंदी में गुरुवार को सिंगल डे पर टोटल 2.15 करोड़ का बिजनेस किया, जबकि 'द केरल बॉक्स ऑफिस महज 3 करोड़ की कमाई ही कर पाई। फास्ट एक्स की सिर्फ हिंदी भाषा में अब तक 38.5 करोड़ के आसपास की कमाई हुई है।

    खबरें और भी

    दुनियाभर में फास्ट एक्स ने अब तक कमाए इतने करोड़ रुपए

    विन डीजल की फास्ट एंड फ्यूरियस 10 ने हिंदी के अलावा इंग्लिश में सिंगल डे 1.85 करोड़, तमिल में 11 लाख और तेलुगु में 4 लाख की टोटल कमाई की और इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म नेट 80 करोड़ और ग्रॉस 94.5 करोड़ कमा चुकी है। दुनियाभर में भी फिल्म की सफलता का डंका बज रहा है।

    बुधवार तक ही तीन हजार करोड़ का कलेक्शन करने वाली फास्ट एक्स ने अब गुरुवार तक 3400 करोड़ की कमाई की है और आठ दिनों की कमाई को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि ये फिल्म ' गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी' का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है।