Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Fateh Day 2 Collection: सोनू सूद ने बॉक्स ऑफिस पर की फतेह! दूसरे दिन फिल्म ने छापे ढेर सारे नोट

    Updated: Sat, 11 Jan 2025 09:32 PM (IST)

    सोनू सूद की मोस्ट अवेटेड फिल्म फतेह सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। पहले दिन फिल्म को अच्छी शुरुआत मिली। इसके बाद अब मूवी के दूसरे दिन की कमाई का आंक ...और पढ़ें

    फतेह फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन (Photo Credit- Instagram)
    फतेह फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर किया इतना कलेक्शन (Photo Credit- Instagram)

    HighLights

    1. सोनू सूद की फिल्म को मिल रहा है अच्छा रिस्पॉन्स
    2. पहले दिन फतेह ने किया अच्छा कलेक्शन
    3. फतेह फिल्म ने दूसरे दिन की इतनी कमाई

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोनू सूद ने बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरुआत फतेह फिल्म (Fateh Movie) से की। 10 जनवरी को फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। इसे टक्कर देने के लिए राम चरण और कियारा आडवाणी स्टारर गेम चेंजर (Game Changer) को भी रिलीज किया गया। आमतौर पर जब दो फिल्में एक साथ थिएटर में आती है, तो दर्शक बट जाते हैं और किसी एक फिल्म को फायदा होता है। ओपनिंग डे पर अच्छी शुरुआत के बाद फतेह के दूसरे दिन की कमाई का आंकड़ा भी सामने आ चुका है।

    विलेन का किरदार निभाकर पॉपुलर हुए अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) को फतेह में दमदार एक्शन अवतार में देखा गया। फैंस ने तो उनकी मूवी के एक्शन की हॉलीवुड फिल्मों से तुलना की। सिनेमाघरों में फिल्म दर्शकों को आकर्षित करने में काफी हद तक सफल साबित हुई। सोनू के अलावा जैकलीन फर्नांडिस की एक्टिंग को भी पसंद किया गया है। पहले दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 2.4 करोड़ की कमाई की। मेकर्स ने पहले दिन मूवी की टिकट की कीमत मात्र 99 रुपये रखी थी। शायद इसका फायदा फिल्म को ओपनिंग डे पर मिला। 

    दूसरे दिन फतेह ने की इतनी कमाई

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, सोनू सूद की निर्देशित फतेह ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 2 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। कमाई का आंकड़ा पहले दिन से थोड़ा कम जरूर हुआ है, लेकिन इसमें कुछ लाखों का ही अंतर देखने को मिल रहा है। वहीं, फिल्म के बजट के हिसाब से कमाई के आंकड़े को कम नहीं कहा जा सकता है। फिलहाल देखना दिलचस्प होगा कि मूवी आगामी दिनों में कितने करोड़ का कलेक्शन कर पाती है।

    Photo Credit- IMDB

    ये भी पढ़ें- Fateh Twitter Review: लोगों के दिल ‘फतेह’ करने निकले Sonu Sood, जनता ने अनाउंस किया रिजल्ट

    सोनू सूद के लिए खास क्यों है फतेह फिल्म? 

    बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद के लिए फतेह मूवी थोड़ी स्पेशल है। पहली बात तो यह है कि उन्होंने एक्टिंग के साथ फिल्म का निर्देशन भी किया है। इसके अलावा, एक्टर को पर्दे पर दमदार एक्शन करते हुए देखा गया है। यही कारण है कि उनके फैंस को फिल्म अच्छी लग रही है। 

    खबरें और भी

    फतेह फिल्म की कहानी को लेकर बात करें तो यह साइबर ठगी के हैरान करने वाले मामलों को उजागर करती है। इसके अलावा, मूवी में सोनू को मार-काट करते हुए देखा गया है। फिल्म में अभिनेता की एक्टिंग को बेहतरीन बताया जा रहा है। 

    ये भी पढ़ें- Fateh Collection Day 1: गेम चेंजर का खेल बिगाड़ेगी फतेह! ओपनिंग डे कलेक्शन कर देगा हैरान