यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Fighter Worldwide Collection: फाइटर ने वर्ल्ड वाइड मचाया गदर, 300 करोड़ के क्लब की तरफ बढ़ाए कदम
Fighter Worldwide Box Office Day 5 Collection ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की केमिस्ट्री दर्शकों को फिल्म फाइटर में बेहद पसंद आ रही है। ये मूवी बॉक्स ऑ ...और पढ़ें

HighLights
- पांच दिनों में फाइटर ने वर्ल्ड वाइड की इतनी कमाई
- दुनियाभर में 300 करोड़ की तरफ दीपिका-ऋतिक की फिल्म ने बढ़ाए कदम
- ओवरसीज मार्केट में 'फाइटर' का हुआ इतना कारोबार
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Fighter Worldwide Box Office Day 5: ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' की सफलता का दुनियाभर में डंका बज चुका है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस मूवी की शुरुआत भले ही धीमी ही थी, लेकिन अब मूवी ने रफ्तार पकड़ ली है और इंडिया के साथ-साथ वर्ल्ड वाइड भी 'फाइटर' हर दिन के साथ गदर मचा रही है।
25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस मूवी ने चौथे दिन ही वर्ल्ड वाइड 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था और अब रिलीज के पांचवें दिन ही दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)और ऋतिक रोशन स्टारर इस मूवी ने 300 करोड़ की तरफ अपने कदम बढ़ा दिए हैं।
पांच दिनों में 'फाइटर' ने दुनियाभर में किया इतना कारोबार
ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की जोड़ी 'फाइटर' में फैंस को कितना इम्प्रेस कर रही है, इस बात का अंदाजा आप थिएटर में हर दिन की भीड़ से लगा सकते हैं। इंडिया के साथ-साथ विदेशों में भी इस मूवी को दर्शकों का बेहद प्यार मिल रहा है। पठान-गदर 2 और एनिमल जैसी फिल्मों की तरह ही फाइटर भी बहुत तेज रफ्तार से वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर दौड़ रही है।
यह भी पढ़ें: Fighter Box Office Day 5: 'फाइटर' के कलेक्शन में आई भारी गिरावट, 5वें दिन किया सिर्फ इतने करोड़ का बिजनेस
फिल्म क्रिटिक मनोबाला विजय बालन ने हाल ही में अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट (Twitter)पर फाइटर के पांचवें दिन के आंकड़े शेयर किये हैं। रिलीज के पांच दिनों के अंदर ही इस मूवी ने वर्ल्ड वाइड 225.87 करोड़ की तगड़ी कमाई कर ली है। अगर फाइटर इसी रफ्तार से आगे बढ़ी, तो इस वीकेंड से पहले-पहले ये 300 करोड़ कमा लेगी।
खबरें और भी

सोमवार को सिंगल डे पर 'फाइटर' की इतनी कमाई
रिलीज के चौथे दिन रविवार को दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan)स्टारर इस मूवी ने 52 करोड़ के आसपास का कारोबार किया था। हालांकि, मंडे को देश के साथ-साथ विदेशों में भी फाइटर के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखने को मिली और वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने सोमवार को टोटल 16.33 करोड़ के आसपास का बिजनेस किया।
ओवरसीज मार्केट में दीपिका-ऋतिक रोशन स्टारर इस मूवी की कमाई 61 करोड़ के आसपास की हुई है। आपको बता दें कि फाइटर की कहानी 26 फरवरी 2019 में बालाकोट एयर स्ट्राइक की घटना से प्रेरित है। मूवी में ऋतिक और दीपिका के अलावा अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर और संजीदा शेख जैसे सितारों ने अहम भूमिका निभाई है।