Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Final Destination Bloodlines Collection: हॉरर फिल्म ने दुनियाभर में कमाई से काटा गदर, भारत में भी फैला दी दहशत

    Updated: Sun, 18 May 2025 09:22 AM (IST)

    Final Destination Bloodlines Box Office Collection हॉरर जॉनर की सबसे डरावनी फिल्मों में से एक फाइनल डेस्टिनेशन फ्रेंचाइजी की छठी फिल्म सिनेमाघरों में ...और पढ़ें

    फाइनल डेस्टिनेशन 6 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    फाइनल डेस्टिनेशन 6 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 15 मई को रिलीज हुई फाइनल डेस्टिनेशन 6
    2. फाइनल डेस्टिनेशन ने किया है तगड़ा कलेक्शन
    3. 3 दिन में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर भी गरजी फिल्म

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Final Destination Bloodlines Worldwide Box Office Collection: बॉलीवुड हो या फिर हॉलीवुड... हॉरर जॉनर की फिल्में हमेशा से ही सिनेमाघरों में धमाल मचाती हैं। इन दिनों दुनिया की सबसे डरावनी फिल्मों में से एक हॉरर मूवी बॉक्स ऑफिस पर तीन दिन के अंदर एक बड़ा रिकॉर्ड बना चुकी है। यह डरावनी फिल्म है फाइनल डेस्टिनेशन की छठी किस्त फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइंस।

    फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइंस तीन दिन पहले 15 मई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। वर्ल्डवाइड तो यह डरावनी फिल्म तबाही मचा ही रही है, इसने भारत में भी तगड़ा कलेक्शन कर लिया है। चलिए आपको बताते हैं कि इस हॉलीवुड हॉरर मूवी ने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है। 

    फाइनल डेस्टिनेशन 6 का कलेक्शन

    फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइंस इस साल की सबसे डरावनी फिल्म बताई जा रही है। सोशल मीडिया रिव्यूज के मुताबिक, दर्शक सिनेमाघरों में इस फिल्म को देख थर्रा गए हैं और यह आलम सिर्फ सिनेमाघरों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके खौफ से बॉक्स ऑफिस पर थर-थर कांप रहा है। मात्र तीन दिन में इस फिल्म ने इतना जबरदस्त कलेक्शन कर लिया है जितना रेड 2 पिछले 17 दिनोंं में दुनियाभर में कमा पाया है।

    यह भी पढ़ें- Mission Impossible The Reckoning Day 1 Collection: टॉम क्रूज ने उड़ाया गर्दा! पहले ही दिन छाप दिए इतने करोड़

    भारत में भी फाइनल डेस्टिनेशन का खौफ

    सैकनिल्क के मुताबिक, अभी तक फाइनल डेस्टिनेशन ब्लडलाइंस ने दुनियाभर में 200 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। ओवरसीज मार्केट में इस फिल्म ने 100 करोड़ रुपय का कलेक्शन किया है। बात करें भारत में इसके कलेक्शन की तो इसने यहां भी अपनी छाप छोड़ी है। इसने अभी तक भारत में 16 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि, अभी तक ऑफिशियल डाटा सामने नहीं आया है।

    खबरें और भी

    25 साल पहले शुरू हुआ था खूनी खेल

    फाइनल डेस्टिनेशन फ्रेंचाइजी की शुरुआत 25 साल पहले जेम्स वॉन्ग ने 2000 में की थी। इस फिल्म को उस वक्त काफी पसंद किया गया था जिसके बाद 2003 में इसका दूसरा पार्ट आया, फिर 2006 में तीसरा, 2009 में चौथा और 2011 में पांचवां पार्ट आया। छठे पार्ट में टोनी टॉड की फिर से वापसी हुई है। इस बार कास्ट में रिचर्ड हार्मन, ब्रेक बेसिंगर, कैथलीन सांटा जुआना, टीओ ब्रियोन्स ने अहम भूमिका निभाई है। 1 घंटे 49 मिनट की इस फिल्म को जैक लिपोव्स्की और एडम स्टीन ने डायरेक्ट किया है।

    यह भी पढ़ें- Thudarum Worldwide Collection: 'रेड 2' को पछाड़ मोहनलाल ने जीत ली रेस, 17वें दिन की कमाई से थर्राया विदेशी बाजार