Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Thudarum Worldwide Collection: 'रेड 2' को पछाड़ मोहनलाल ने जीत ली रेस, 17वें दिन की कमाई से थर्राया विदेशी बाजार

    By Anu Singh Edited By: Anu Singh
    Updated: Sun, 18 May 2025 08:21 AM (GMT+05:30)

    मलयालम सिनेमा की धाक अब बॉक्स ऑफिस पर जम चुकी है। सुपरस्टार मोहनलाल (Mohanlal) की फिल्म थुडारम (Thudarum) ने अपनी शानदार कमाई से  इतिहास रच दिया है। 5 ...और पढ़ें

    बॉक्स ऑफिस पर मोहनलाल का दबदबा (Photo Credit- X)
    बॉक्स ऑफिस पर मोहनलाल का दबदबा (Photo Credit- X)

    HighLights

    1. बॉक्स ऑफिस पर मोहनलाल का दबदबा
    2. थुडारम की कमाई जान उड़ जाएंगे होश
    3. 17वें दिन दुनियाभर से बटोरे इतने करोड़

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Thudarum Worldwide Collection Day 17: ‘एल 2 एम्पुरान’ की सफलता के बाद मोहनलाल थुडारम की सफलता का आनंद ले रहे हैं। फिल्म ने बिना किसी ग्रैंड प्रमोशन के ही बॉक्स ऑफिस से इतने नोट बटोर लिए हैं जितने किसी बड़े बजट की फिल्म को कमान में महीना लग जाता है। थुडारम 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और आज इसे सिनेमाघरों में दौड़ते 17 दिन हो गए हैं और मूवी की कमाई की रफ्तार अब भी बुलेट ट्रेन की तरह दौड़ रही है।

    17वें दिन 200 करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

    मोहनलाल की फिल्मों का खासियत ये होती है कि बेहद शांत कहानी के साथ भी अभिनेता स्क्रीन पर ऐसी परफॉर्मेंस देते हैं कि जनता उनकी दीवानी हो जाती है। थुडारम ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 5.24 करोड़ की कमाई की थी जिसे देखकर लग रहा था कि मूवी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाएगी मगर फिल्म ने बीतते दिन के साथ शानदार रफ्तार पकड़ ली। बॉक्स ऑफिस का आंकड़ा रखने वाली साइट सैकनिल्क के मुताबिक 17वें दिन तक वर्ल्डवाइड 217 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

    ये भी पढ़ें- Raid 2 Collection Day 17: बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन ने मारी बड़ी 'रेड'! 17वें दिन की कमाई कर देगी हैरान

    एल2: एमपुरान के बाद थुडारम भी बनेगी ब्लॉकबस्टर

    साल 2025 मोहनलाल के लिए किसी जादू से कम नहीं रहा है। एक्टर की फिल्में एक के बाद एक बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा रही हैं। अक्सर देखा जाता है कि सीक्वल फिल्में पहले पार्ट जितनी सफल नहीं हो पाती हैं, लेकिन मोहनलाल ने इस ट्रेंड को ब्रेक करने काम किया था। उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म लुसिफर के सीक्वल एल2: एमपुरान ने दुनियाभर में तहलका मचा दिया था।

    फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही 60 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन करते हुए मलयालम सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड बना दिया। यही नहीं, एल2: एमपुरान ने अपने लाइफटाइम में 260 करोड़ रुपये की कमाई की और मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। अब देखना है कि क्या थुडारम भी बॉक्स ऑफिस पर ऐसा कमाल दिखा पाती है या नहीं।

    खबरें और भी

    थुडारम के बारे में...

    थारुण मूर्ति द्वारा निर्देशित इस फिल्म में मोहनलाल, अर्जुन अशोकन और शोभना मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म एक सस्पेंस क्राइम थ्रिलर है जो एक साधारण टैक्सी ड्राइवर शानमुघन के इर्द-गिर्द घूमती है। कहानी में मोहनलाल एक स्टंट मैन का किरदार निभा रहे हैं, जो अब कैब चलाता है।

    एक दिन उसकी गाड़ी में ड्रग्स मिलने के बाद उसे जब्त कर लिया जाता है। इसके बाद कहानी एक रहस्यमय मोड़ लेती है और मोहनलाल का किरदार भी बदलने लगता है। कई लोगों का कहना है कि फिल्म की कहानी काफी हद तक दृश्यम से मिलती है।

    ये भी पढ़ें- Mission Impossible The Reckoning Day 1 Collection: टॉम क्रूज ने उड़ाया गर्दा! पहले ही दिन छाप दिए इतने करोड़