विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Friday Movies: 'जवान' की आंधी में क्या 'सुखी' रह पाएगी 'द ग्रेट इंडियन फैमिली'? Expendables भी लगाएंगे जोर

By Manoj VashisthEdited By: Manoj Vashisth
Published: Tue, 19 Sep 2023 09:09 PM (IST)

Friday Releases 22 September शाह रुख खान की जवान अभी भी सिनेमाघरों में जमी हुई है और हर रोज अपने ...और पढ़ें

इस हफ्ते सिनेमाघरों में आ रही फिल्मों की लिस्ट। फोटो- एक्स
इस हफ्ते सिनेमाघरों में आ रही फिल्मों की लिस्ट। फोटो- एक्स

HighLights

  1. इस हफ्ते जवान के सामने नई फिल्मों की चुनौती
  2. विक्की कौशल की द ग्रेट इंडियन फैमिली होगी रिलीज
  3. हॉलीवुड की एक्सपेंडेबल्स 4 भी बढ़ा सकती है मुश्किलें

नई दिल्ली, जेएनएन। 7 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई शाह रुख खान की फिल्म जवान बॉक्स ऑफिस पर पूरी शिद्दत से डटी हुई है। 12 दिनों में फिल्म ने वर्ल्डवाइड 883 करोड़ रुपये से अधिक कलेक्शन कर लिया है। जवान जल्द ही 1000 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगी। 

वीक डेज में जवान की शिथिल रफ्तार वीकेंड आते-आते जोर पकड़ लेती है। जवान को अभी तक बॉक्स ऑफिस पर किसी टक्कर का सामना नहीं करना पड़ा है, लेकिन इस बार शाह रुख की फिल्म के सामने दो नई हिंदी और एक बड़ी हॉलीवुड फिल्म रिलीज होने वाली है। इन फिल्मों की रिलीज से जवान के दर्शक बंट सकते हैं, क्योंकि स्क्रींस की संख्या भी कम होगी। 

यह भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2023- 'जवान' की सफलता के बीच शाह रुख खान घर लाए गणपति, फैंस को ऐसे दी गणेश चतुर्थी की बधाई

ऐसे में जवान को इस वीकेंड कलेक्शंस बढ़ाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। बहुत कुछ नई रिलीज होने वाली फिल्मों की क्वालिटी पर भी निर्भर करेगा। बहरहाल, जानते हैं कि इस वीकेंड जवान को किन नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। 

द ग्रेट इंडियन फैमिली

विक्की कौशल और मानुषी छिल्लर अभिनीत यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें एक सोशल मैसेज छिपा है। विक्की फिल्म में भजन गायक के किरदार में हैं, जिसकी जिंदगी में तब भूकम्प आता है, जब उसे पता चलता है कि उसका जन्म मुस्लिम परिवार में हुआ था।

इस फिल्म का निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य ने किया है। फिल्म का ट्रेलर काफी दिलचस्प था। विक्की की पिछली फिल्म जरा हटके जरा हटके सफल रही थी, जिसका फायदा उन्हें द ग्रेट इंडियन फैमिली में मिल सकता है। 

सुखी

सोनल जोशी निर्देशित फिल्म में शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, अमित साध, दिलनाज ईरानी और कुशा कपिला मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह पंजाबी महिला सुखप्रीत कालरा की कहानी है, जो अपनी रुटीन जिंदगी से उकता गयी है। वो स्कूल रीयूनियर के लिए दिल्ली आती है और पुरानी जिंदगी जीती है। यह सीमित दर्शकों वाली फिल्म है और मुख्य रूप से महानगरों के दर्शकों की कहानी है।  

एक्सपेंडेबल्स 4

यह हॉलीवुड की सफल एक्शन फ्रेंचाइजी है, जिसमें सिलवेस्टर स्टेलोन समेत कई बड़े एक्शन स्टार्स नजर आते हैं। 2010 में शुरू हुई फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म है। इसका निर्देशन स्कॉट वॉ ने किया है। फिल्म में सिलवेस्टर के अलावा जेसन स्टेथम, मेगन फॉक्स समेत कई जाने-पहचाने सितारे अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म अंग्रेजी के अलावा तमिल, तेलुगु और हिंदी में रिलीज की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Aquaman 2 Trailer- एक्वामैन एंड द लॉस्ट किंगडम का ट्रेलर रिलीज, जल्द सिनेमाघरों में दिखेगी एम्बर-जेसन की जोड़ी

द मून (The Moon)

कोरियन फिल्म द मून पीवीआर आइनॉक्स में रिलीज हो रही है। यह स्पेस फिल्म है। एक एस्ट्रॉनॉट चांद पर अकेला रह जाता है, वहां वो किस तरह सरवाइव करता है या वहीं खत्म हो जाता है, कहानी इस पर आधारित है।

बार्बी आइमैक्स

बार्बी एक बार फिल्म सिनेमाघरों में लौट रही है। इस बार पीवीआर सिनेमाज में आइमैक्स फॉरमेट में रिलीज की जा रही है। जुलाई में ओपेनहाइमर के साथ रिलीज हुई फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। 

देव आनंद फिल्म फेस्टिवल

हिंदी सिनेमा के सदाबहार अभिनेता देव आनंद की 100वीं जयंती से पहले 23-24 सितम्बर को पीवीआर सिनेमाज में उनकी फिल्मों का फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है, जिसके तहत उनकी क्लासिक फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।