Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jawan Box Office Worldwide : 900 करोड़ के करीब पहुंच रही है 'जवान', टूटेगा एस एस राजामौली की फिल्म का रिकॉर्ड?

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Tue, 19 Sep 2023 11:13 AM (IST)

    Jawan Worldwide Box Office Collection शाह रुख खान-नयनतारा की जोड़ी ने जवान के साथ बॉक्स ऑफिस पर बवंडर ला दिया है। दुनियाभर में हर दिन एटली के निर्देशन ...और पढ़ें

    Jawan Worldwide Box Office Day 12 / Photo- Imdb
    Jawan Worldwide Box Office Day 12 / Photo- Imdb

    HighLights

    1. दुनियाभर में एस एस राजामौली की फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ने की 'जवान' की तैयारी
    2. 900 करोड़ की तरफ दौड़ी शाह रुख खान की 'जवान'
    3. अब तक ओवरसीज 'जवान' ने की है इतनी कमाई

     नई दिल्ली, जेएनएन। Jawan Worldwide Box Office Collection Day 12: बॉलीवुड के बादशाह शाह रुख खान के लिए साल 2023 काफी अच्छा साबित हुआ। इस साल उनकी दो फिल्में आईं और दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई। 'पठान' ने दुनियाभर में हजार करोड़ के करीब कमाई की थी, लेकिन उनकी फिल्म 'जवान' उससे ज्यादा दोगुनी स्पीड से वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर दौड़ रही है।

    'गदर 2' सहित कई फिल्मों को पीछे छोड़ने वाली शाह रुख खान की फिल्म दुनियाभर में अब 900 करोड़ कमाने के नजदीक पहुंच चुकी है। आने वाले दिनों में ये केजीएफ 2 के साथ-साथ एस एस राजामौली की फिल्म का भी रिकॉर्ड ब्रेक कर सकती है।

    दुनियाभर में 'जवान' ने अब तक कर ली है इतनी कमाई

    शाह रुख खान की फिल्म 'जवान' की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भले ही कमाई दिन ब दिन कम हो रही हो, लेकिन वर्ल्डवाइड निश्चित तौर पर ये फिल्म 'गदर' मचा रही है। इस फिल्म का रविवार को सिंगल डे पर लगभग 800 करोड़ का दुनियाभर में बिजनेस हुआ था।

    यह भी पढ़ें: Jawan Box Office Day 12: बॉक्स ऑफिस पर 'जवान' लेकर आया तूफान, अब 'गदर-2' का अगला रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार

    अब सैनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक एटली के निर्देशन में बनी 'जवान' ने सोमवार तक टोटल 860 करोड़ की बंपर कमाई कर ली है। यानी कि सोमवार को सिंगल डे पर फिल्म की टोटल कमाई लगभग 58 से 60 करोड़ के बीच हुआ है, जोकि काफी अच्छा है।

    खबरें और भी

    जवान  वर्ल्डवाइड कमाई टोटल 12 डेज - 

    जवान का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 860.3 करोड़ रुपए
    जवान सिंगल डे कलेक्शन वर्ल्डवाइड 58 से 60 करोड़ रुपए 
    जवान ओवरसीज कमाई  286 करोड़ 

    एस एस राजामौली की ऑस्कर विनिंग फिल्म का 'जवान' तोड़ेगा रिकॉर्ड?

    शाह रुख खान की फिल्म जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है, उससे ये ही उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म जल्द ही 900 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी। नयनतारा-दीपिका पादुकोण स्टारर 'जवान' ने ओवरसीज अब तक 286 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

    आपको बता दें कि जिस तरह से ये एक्शन ड्रामा फिल्म दुनियाभर में कमाई कर रही है, उसे देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि 'जवान' के साथ शाह रुख खान अपनी फिल्म 'पठान' के हजार करोड़ का रिकॉर्ड तो तोड़ेंगे ही, लेकिन इसी के साथ वह केजीएफ 2 के 1100 करोड़ और RRR के 1,316 करोड़ के रिकॉर्ड को भी ब्रेक कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: Jawan Worldwide Collection: गदर 2 के बाद इन दो बड़ी फिल्मों के पीछे हाथ धोकर पड़ा 'जवान', वर्ल्डवाइड 800 के पार