Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Fukrey 3 Box Office Day 12: 'गदर 2' के बाद अब 'फुकरे-3' बनी 'जवान' के रास्ते का कांटा, 100 करोड़ के बेहद नजदीक

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Tue, 10 Oct 2023 08:58 AM (IST)

    Fukrey 3 Box Office Collection Day 12 ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का असर बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही बुरा पड़ा है। मिशन रानीगंज से लेकर जवान तक कई बड़ी फिल्में ...और पढ़ें

    फुकरे 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 12/ फोटो- इंस्टाग्राम
    फुकरे 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 12/ फोटो- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. 'जवान' के रास्ते का कांटा बनी 'फुकरे-3'
    2. सोमवार को सिंगल डे पर 'फुकरे-3' ने की इतनी कमाई
    3. वर्ल्डवाइड के बाद अब इंडिया में भी 100 करोड़ कमाने की 'फुकरे-3' की तैयारी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Fukrey 3 Box Office Day 12 Collection: फुकरे 3 की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी हुई। ऋचा चड्ढा से लेकर वरुण शर्मा-पुलकित सम्राट और पंकज त्रिपाठी जैसे मंझे हुए सितारों ने एक बार फिर से ऑडियंस को थिएटर में गुदगुदाने के लिए मजबूर कर दिया।

    बॉक्स ऑफिस पर भी कॉमेडी ड्रामा फिल्म की कमाई काफी अच्छी चल रही है। क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का बॉक्स ऑफिस पर असर सीधे तौर पर देखने को मिला। 'मिशन रानीगंज' से लेकर 'जवान' और 'थैंक यू फॉर कमिंग' तक इसकी चपेट में आए।

    हालांकि, इन सबके बीच भी 'फुकरे-3' अन्य फिल्मों के मुकाबले काफी अच्छा कलेक्शन कर रही है। इतना ही नहीं 'गदर 2' के बाद अब 'फुकरे-3' किंग खान की मूवी 'जवान' के आड़े आती नजर आ रही है।

    सोमवार को 'जवान' के मुकाबले 'फुकरे-3' ने किया इतना बिजनेस

    सोमवार का दिन वैसे तो सभी फिल्मों के लिए बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष भरा रहा, लेकिन 'फुकरे-3' ने खुद को संभाले रखा। मृगदीप सिंह लांबा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रविवार को लगभग 4.11 करोड़ के आसपास का बिजनेस किया था। हालांकि, सोमवार को वर्ल्डकप और वर्किंग डे का असर 'फुकरे-3' पर भी पड़ा।

    यह भी पढ़ें: Fukrey 3 Worldwide Collection: दुनियाभर में बजा 'फुकरे 3' का डंका, 11 दिनों में 100 करोड़ के पार पहुंची फिल्म

    सैनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, फुकरे 3 ने सोमवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1.46 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि शाह रुख खान की 'जवान' का कलेक्शन इस फिल्म से कम हुआ। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फरहान अख्तर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'फुकरे-3' ने टोटल 77.92 करोड़ का कारोबार किया है।

    खबरें और भी

    फुकरे 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे- 5

    फुकरे 3 वर्ल्डवाइड कलेक्शन 101.25 करोड़ रुपए
    फुकरे 3 इंडिया नेट कलेक्शन 77.92 करोड़ रुपए
    फुकरे 3 ग्रॉस कलेक्शन रुपए 90.25 करोड़ रुपए 
    ओवरसीज कलेक्शन  11 करोड़ रुपए
    फुकरे 3 हिंदी सिंगल डे कलेक्शन  1.46 करोड़ रुपए

    वर्ल्डवाइड तो ये फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है, लेकिन इंडिया में इस क्लब का हिस्सा बनने के लिए 'भोली की टोली' को अब भी करीबन 22 करोड़ रुपए कमाने हैं।

    वर्ल्डवाइड 'फुकरे-3' की अब तक हुई इतनी कमाई

    वरुण शर्मा और ऋचा चड्ढा स्टारर इस फिल्म का इंडिया में तो क्रेज है ही, लेकिन दुनियाभर में भी फिल्म का बिजनेस काफी शानदार चल रहा है। 11 दिनों में दुनियाभर में 100 करोड़ की कमाई करने वाली 'फुकरे-3' ने सोमवार तक वर्ल्डवाइड टोटल 101.25 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

    ओवरसीज इस फिल्म का बिजनेस 11करोड़ के करीब पहुंचा है। आपको बता दें कि 'फुकरे-3' को पहले दो पार्ट्स के मुकाबले फैंस का ज्यादा प्यार मिल रहा है।

    यह भी पढ़ें: Fukrey 3 Box Office Day 11: 'जवान' के ऊपर खतरा बन मंडरा रही है 'फुकरे-3', रविवार को छापे भरमार नोट