Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Fukrey 3 Worldwide Collection: दुनियाभर में बजा 'फुकरे 3' का डंका, 11 दिनों में 100 करोड़ के पार पहुंची फिल्म

    By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
    Updated: Mon, 09 Oct 2023 04:13 PM (GMT+05:30)

    Fukrey 3 Worldwide Collection कॉमेडी ड्रामा फिल्म फुकरे 3 घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तो धमाल मचा ही रही है वर्ल्डवाइड भी फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फुकर ...और पढ़ें

    फुकरे 3 ने दुनियाभर में छापे इतने करोड़। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    फुकरे 3 ने दुनियाभर में छापे इतने करोड़। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. फुकरे 3 ने दुनियाभर में किया धमाल
    2. इतने दिनों में 100 करोड़ क्लब में शामिल फुकरे 3
    3. फुकरे की तीसरी किश्त है कॉमेडी से भरी

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Fukrey 3 Worldwide Box Office Collection: 'फुकरे' और 'फुकरे 2' की तरह इस फ्रेंचाइजी की तीसरी किश्त भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। कॉमेडी से ड्रामा 'फुकरे 3' दुनियाभर में धमाल मचा रही है। फिल्म ने 11 दिनों में 100 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली है। जानिए, अब तक फिल्म ने वर्ल्डवाइड कितना कमा लिया है।

    मृगदीप सिंह लांबा के निर्देशन में बनी 'फुकरे 3' (Fukrey 3) 28 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को टक्कर देने 'चंद्रमुखी 2' और 'द वैक्सीन वॉर' आई थी। मगर क्लैश और बज के बावजूद 'फुकरे 3' ज्यादा ऑडियंस बटोरने में कामयाब रही। फिल्म ने कम दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 

    यह भी पढ़ें- Fukrey 3 Box Office Collection: 'फुकरे 3' ने दी 'मिशन रानीगंज' को कड़ी टक्कर, 10वें दिन कर डाला बंपर कलेक्शन

    फुकरे 3 ने दुनियाभर में छापे इतने नोट

    'चंद्रमुखी 2' और 'द वैक्सीन वॉर' के साथ क्लैश और लाइन में 'जवान' और 'गदर 2' जैसी कमाई करने वाली फिल्मों को पीछे छोड़ 'फुकरे 3' के लिए पैसे कमाना मुश्किल था, लेकिन चूचा की कॉमेडी ऑडियंस को थिएटर में खींचने में कामयाब रही। फिल्म 11 दिनों में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Pulkit Samrat (@pulkitsamrat)

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'फुकरे 3' ने वर्ल्डवाइड 101.25 करोड़ का कारोबार कर लिया है। दूसरी ओर साथ में रिलीज हुई 'चंद्रमुखी 2' अभी हाफ सेंचुरी ही मार पाई है। 

    इंडिया में कितना है फुकरे 3 का कलेक्शन

    'फुकरे 3' घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के बेहद करीब है। मूवी ने अब तक 76.46 करोड़ का टोटल कलेक्शन कर लिया है। देखिए 'फुकरे 3' का डे वाइज कलेक्शन।

    खबरें और भी

    • दिन 1- 7.81
    • दिन 2- 11.67
    • दिन 3- 15.18
    • दिन 4- 11.69
    • दिन 5- 4.11
    • दिन 6- 3.62
    • दिन 7- 3.12
    • दिन 8- 66.02
    • दिन 9- 2.31
    • दिन 10- 4.02
    • दिन 11- 4.11

    'फुकरे 3' में पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, पंकज त्रिपाठी, ऋचा चड्ढा और मनजोत सिंह लीड रोल में हैं। फिल्म का निर्माण फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने किया है। 

    यह भी पढ़ें- Fukrey 3 Box Office Collection Day 8: 'जवान' के सामने 'फुकरे 3' हुई मालामाल, आठवें दिन छाप डाले इतने नोट