Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Fukrey 3 Box Office Collection: बुलेट ट्रेन की स्पीड से दौड़ी 'फुकरे 3', तीसरे दिन कर डाली छप्पर फाड़ कमाई

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Sat, 30 Sep 2023 11:29 PM (GMT+05:30)

    Fukrey 3 Day 3 Collection पुलकित सम्राट और ऋचा चड्ढा स्टारर फिल्म फुकरे 3 हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। आलम ये है कि इस मूवी को शानदार रिस् ...और पढ़ें

    तीसरे दिन फुकरे 3 ने पकड़ी रफ्तार (Photo Credit-Twitter)
    तीसरे दिन फुकरे 3 ने पकड़ी रफ्तार (Photo Credit-Twitter)

    HighLights

    1. तीन दिन में 'फुकरे 3' ने कमा डाले इतने करोड़
    2. रिलीज के तीसरे दिन 'फुकरे 3' ने की शानदार कमाई
    3. इन फिल्मों के साथ रिलीज हुई फुकरे 3

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Fukrey 3 Day 3 Box Office Collection: कॉमेडी फिल्म 'फुकरे 3' ने हाल ही में बड़े पर्दे पर दस्तक देगी है। इस फिल्म का फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में अब सिनेमाघरों में पुलकित सम्राट और ऋचा चड्ढा की ये मूवी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है।

    इस बीच 'फुकरे 3' की बॉक्स ऑफिस कमाई के तीसरे दिन आंकड़े सामने आ गए हैं, जिनमें बंपर उछाल देखने को मिला है। ऐसे में आइए जानते हैं कि 'फुकरे 3' ने शनिवार को कितना कारोबार किया है।

    तीसरे दिन 'फुकरे 3' ने की शानदार कमाई

    बीते गुरुवार को डायरेक्ट मृगदीप लांबा के निर्देशन में बनी 'फुकरे 3' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म को लेकर फैंस को काफी ज्यादा उम्मीदें थी और अब ये कॉमेडी मूवी फैंस की उम्मीद पर खरी उतरी नजर आ रही हैं। डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री की 'द वैक्सीन वॉर'और कंगना रनौत की 'चंद्रमुखी 2' को बॉक्स ऑफिस क्लैश में मात देकर 'फुकरे 3' आगे निकलती नजर आ रही है।

    पहले दो दिन दिन में शानदार कमाई करने वाली 'फुकरे 3' ने रिलीज के तीसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए रखा है। गौर करें 'फुकरे 3' के तीसरे के कलेक्शन की तरफ तो सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के अनुसार शनिवार को 'फुकरे 3' ने 10-12 करोड़ के बीच में कारोबार किया है,

    View this post on Instagram

    A post shared by Pulkit Samrat (@pulkitsamrat)

    जोकि बीते दिनों के आधार पर काफी ज्यादा है। हालांकि फिल्म की कमाई के ये आंकड़े पूर्वानुमान हैं। साफतौर पर कहा जाए तो रिलीज के तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 'फुकरे 3' बुलैट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ी है।

    खबरें और भी

    तीन दिन में 'फुकरे 3' ने कमा डाले इतने करोड़

    दो बड़ी फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश के बावजूद 'फुकरे 3' ने हार नहीं मानी और सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर ये साबित कर दिया है कि क्यों फैंस फुकरे फ्रेंचाइजी को पसंद करते हैं। ए

    क नजर डाली जाए 'फुकरे 3' की तीन दिन में कुल बॉक्स ऑफिस कमाई की तरफ तो तीसरे दिन के आंकडे़ मिला दिए जाएं तो अब तक इस मूवी ने 25 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर डाला है। बता दें कि इससे पहले आए फुकरे के पिछले दो पार्ट बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुए हैं।

    ये भी पढ़ें- इन फिल्मों में दिखाई गई बागी रॉ एजेंट की कहानी, लिस्ट में सलमान खान से लेकर सनी लियोनी तक के नाम शामिल