Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gadar 2 Box Office 1 Month: 'गदर 2' की बॉक्स ऑफिस पर धाक, 'जवान' के आने के बाद भी रविवार को छापे खूब नोट

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Mon, 11 Sep 2023 08:35 AM (IST)

    Gadar 2 Box Office 1 Month 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर गदर 2 अब भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस कर रही है। ...और पढ़ें

    Gadar 2 Box Office Collection Day 31/Photo- Dainik Jagran Graphics
    Gadar 2 Box Office Collection Day 31/Photo- Dainik Jagran Graphics

    HighLights

    1. 'गदर 2' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए पूरा हुआ महीना
    2. 'जवान' के आने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर पीछे नहीं हटी 'गदर'
    3. वीकेंड पर 'गदर 2' ने छापे इतने नोट

    नई दिल्ली, जेएनएन। Gadar 2 Box Office 1 Month Collection: साल 2023 में सनी देओल 'गदर 2' के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी गड्डी लेकर इतनी तेज निकले हैं कि उनकी एक्शन ड्रामा फिल्म की रफ्तार कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी 'गदर 2' के लिए फैंस में दीवानगी साफ तौर पर देखने को मिली।

    यही वजह है कि 11 अगस्त को अक्षय कुमार की OMG 2 से टकराने वाली इस फिल्म ने आज यानी कि सोमवार 11 सितंबर को सिनेमाघरों में 1 महीना पूरा कर लिया है, लेकिन इसके बाद भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की रफ्तार बनी हुई है और ये करोड़ों में कमाई कर रही है।

    1 महीने में 'गदर 2' का सिंगल डे कलेक्शन करोड़ों में

    गदर: एक प्रेम कथा के 22 साल बाद निर्देशक अनिल शर्मा और सनी देओल अपनी फिल्म 'गदर 2' के साथ लौटे। लेकिन इस फिल्म को सिर्फ फैंस से ही चार गुना ज्यादा प्यार नहीं मिला, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अपना जलवा कायम रखा। बॉक्स ऑफिस पर 'गदर 2' लगातार शानदार बिजनेस कर रही है।

    यह भी पढ़ें: Jawan Worldwide Box Office Day 4: बुलेट ट्रेन से भी तेज दौड़ रही है 'जवान, 'गदर 2' के साथ इन्हें भी छोड़ा पीछे

    40 से 50 करोड़ से इंडिया में शानदार ओपनिंग करने वाली 'गदर 2' एक महीने बाद भी करोड़ों में कमा रही है। सैनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स की मुताबिक, शनिवार को इस फिल्म ने जहां घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1.35 करोड़ की कमाई की, तो वहीं रविवार को फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला और सनी देओल की मूवी ने 1.56 करोड़ की सिंगल डे कमाई की।

    खबरें और भी

    गदर 2 इंडिया नेट कलेक्शन  इंडिया ग्रॉस कलेक्शन   रविवार डे 31  शनिवार कलेक्शन 
    513.81 करोड़ रुपए 604.5 करोड़ रुपए  1.56 करोड़ रुपए 1.35 करोड़ रुपए

    'जवान' से भी नहीं है 'तारा' सिंह को कोई खौफ

    अब जैसे-जैसे समय बीत रहा है, वैसे-वैसे 'गदर 2' की कमाई घट जरुर रही है, लेकिन इसके बावजूद सनी देओल की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ इतनी मजबूत बनाई हुई है कि 'जवान' की रिलीज के बाद भी वह ढीली नहीं हो रही है।

    गदर 2 ने इंडिया में टोटल अब तक लगभग 513.81 करोड़ की नेट और 604 करोड़ की ग्रॉस कमाई कर ली है। आपको बता दें कि 'गदर 2' सनी देओल के करियर की पहली ऐसी फिल्म है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर इतने नोट छापे हैं। 'गदर 2' साथ 22 साल बाद तारा-सकीना की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया।

    यह भी पढ़ें: Sunny Deol: बिना मूवी स्क्रिप्ट पढ़े डायलॉग्स बोलते हैं सनी देओल, Gadar 2 के तारा सिंह ने बताई बड़ी वजह