यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jawan Worldwide Box Office Day 4: बुलेट ट्रेन से भी तेज दौड़ रही है 'जवान, 4 दिन में 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई
Jawan Worldwide Box Office Day 4 शाह रुख खान की फिल्म जवान साल 2023 की सबसे बड़ी रिलीज में शुमार है। पठान के बाद किंग खान इस साल दूसरी बार बिग स्क्रीन ...और पढ़ें

HighLights
- 4 दिनों में वर्ल्डवाइड 'जवान' ने की इतनी कमाई
- शाह रुख खान ने तोड़ दिया सनी देओल का रिकॉर्ड
- जवान के साथ शाह रुख खान बने बॉक्स ऑफिस किंग
नई दिल्ली, जेएनएन। Jawan Worldwide Box Office Day 4 Collection: शाह रुख खान की फिल्म 'जवान' ने 7 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। एटली के निर्देशन में बनी इस एक्शन ड्रामा फिल्म से फैंस को काफी उम्मीद थी। शाह रुख खान और नयनतारा स्टारर 'जवान' ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर बवंडर ला दिया है।
शाह रुख खान की फैन फॉलोइंग इंडिया के साथ-साथ दुनियाभर में है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर चार दिनों के अंदर ही नया रिकॉर्ड कायम कर दिया। एटली के निर्देशन में बनी एक्शन ड्रामा फिल्म ने दुनियाभर में रविवार तक 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वर्ल्डवाइड 'जवान' की कितनी कमाई हुई, चलिए जानते हैं पूरी पूरी रिपोर्ट।
शाह रुख खान की 'जवान' 500 करोड़ के पार
शाह रुख खान और नयनतारा की जोड़ी 'जवान' में पहली बार दर्शकों को देखने को मिली। बॉलीवुड के किंग और साउथ महिला सुपरस्टार एक्ट्रेस नयनतारा के अलावा दीपिका पादुकोण ने भी एक छोटे से कैमियो से हर किसी का दिल जीत लिया।
अब हाल ही में शाह रुख खान के प्रोडक्शन हाउस 'रेड चिलीज एंटरटेनमेंट' ने 'जवान' के चार दिनों में हुई कमाई का आंकड़ा शेयर किया है। शाह रुख खान और नयनतारा स्टारर इस फिल्म ने रविवार तक 520.79 करोड़ की वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई कर ली, जोकि अब तक सबसे फास्टेस्ट कमाई है।
खबरें और भी
| वर्ल्डवाइड कलेक्शन | इंडिया नेट | इंडिया ग्रॉस | ओवरसीज |
| 520.79 करोड़ ग्रॉस | 286.56 करोड़ | 247.5 करोड़ | 137.19 करोड़ |
'गदर 2' सहित इन फिल्मों का रिकॉर्ड किया ब्रेक
सनी देओल की 'गदर 2' शाह रुख खान-दीपिका पादुकोण की फिल्म 'जवान' की रिलीज के बाद भी बड़ी ही मजबूती से बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। हालांकि, कम दिनों में ज्यादा सफलता हासिल करने वाली सनी देओल की एक्शन ड्रामा फिल्म के कई रिकॉर्डस को शाह रुख खान ने ब्रेक कर दिया है।
'जवान' ने सिर्फ 'गदर 2' को ही नहीं, बल्कि रजनीकांत की जेलर, अक्षय कुमार की OMG 2 सहित कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। जिस रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर 'जवान' भाग रही है, उसे देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि किंग खान अपनी फिल्म के साथ 'पठान' का रिकॉर्ड भी ब्रेक कर सकते हैं।