यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jawan Box Office Collection Day 4: 'जवान' ने चौथे दिन रचा इतिहास, की सबसे ज्यादा कमाई, जानें- संडे का कलेक्शन
Jawan Day 4 Box Office Collection एटली निर्देशित जवान बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। रिलीज के बाद से ही मूवी हर दिन अपना ही रिकॉर्ड तोड़ रही है। अब ज ...और पढ़ें

HighLights
- बॉक्स ऑफिस पर कहर बनी जवान
- जवान ने चौथे दिन की सबसे ज्यादा कमाई
- शाह रुख खान की फिल्म तोड़ रही अपना ही रिकॉर्ड
नई दिल्ली, जेएनएन। Shah Rukh Khan Jawan Movie Box Office Collection Day 4: शाह रुख खान ने साबित कर दिया है कि उन्हें यूं ही बॉक्स ऑफिस का 'बादशाह' नहीं कहा जाता है, वह वाकई हैं। साल 2023 में जनवरी से ही शाह रुख का डंका बज रहा है। पहले 'पठान' और अब 'जवान' (Jawan)। 'जवान' तो कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ चुकी है और अब वह खुद का ही रिकॉर्ड तोड़ रही है।
एटली निर्देशित 'जवान' ने पहले दिन 65 करोड़ का बिजनेस करके खुद को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बना दी, लेकिन चौथे दिन तो मूवी ने एक इतिहास रच दिया। 'जवान' ने संडे को इतना बिजनेस किया है, जिसे पछाड़ पाना कई बड़ी फिल्मों के लिए नामुमकिन साबित हो सकता है। आइए, जानते हैं कि मूवी ने संडे को सिंगल डे कितना कमाया।
यह भी पढ़ें- Shah Rukh Khan की 'जवान' का क्रेज अखिलेश यादव पर भी चढ़ा, सोशल मीडिया पर लिख दी ऐसी बात
चौथे दिन 'जवान' ने किया सबसे ज्यादा कलेक्शन
'जवान' का क्रेज ऑडियंस के बीच जबरदस्त है। सिनेमाघर फुल हैं और टिकट काउंटर पर जमकर कमाई हो रही है। 7 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म ने पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों को पीछे छोड़ दिया और खुद नंबर वन पर काबिज हो गया, लेकिन चौथे दिन का कलेक्शन शॉकिंग रहा।
सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, शाह रुख खान की 'जवान' ने चौथे दिन यानी संडे को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 82 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। हालांकि, एग्जेस्ट नंबर्स इससे ज्यादा या कम भी हो सकते हैं। अगर ये आंकड़े सही हैं तो ये अब तक का सबसे ज्यादा कलेक्शन है।
खबरें और भी
तीन दिन में 300 के पार जवान
भारत में तो 'जवान' धमाल मचा रही है, दुनियाभर में भी शाह रुख का क्रेज देखने को मिल रहा है। मात्र तीन दिन में फिल्म 400 करोड़ का आंकड़ा छूने के लिए तैयार है। फिल्म ने अभी तक वर्ल्डवाइड 384.69 करोड़ कमा लिए हैं।
जवान मूवी का कुल कलेक्शन
शाह रुख, दीपिका पादुकोण, विजय सेतुपत और नयनतारा से सजी 'जवान' गुरुवार को रिलीज हुई थी। फिल्म ने अब तक कितना कमाया है। यहां जानें डे वाइस कलेक्शन।
| जवान | घरेलू बॉक्स ऑफिस |
| पहला दिन | 75 करोड़ |
| दूसरा दिन | 53.23 करोड़ |
| तीसरा दिन | 77.83 करोड़ |
| चौथा दिन | 82 करोड़ (शुरुआती आंकड़े) |
'जवान' ने चार दिन में 288.06 करोड़ कमा लिए हैं। सोमवार तक मूवी 300 करोड़ के पार हो जाएगी।