Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gadar 2 Box Office Collection: 36वें दिन कमाई के लिए तरसी 'गदर 2', महज इतने लाख रहा फिल्म का कलेक्शन

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Sat, 16 Sep 2023 07:43 AM (GMT+05:30)

    Gadar 2 Day 36 Collection बॉक्स ऑफिस पर पठान के बाद 500 करोड़ का कारोबार करने वाली इस साल की दूसरी फिल्म गदर 2 बनी है। लगातार 4 सप्ताह तक बंपर कमाई कर ...और पढ़ें

    36वें दिन निकला गदर 2 का दम (Photo Credit-Twitter)
    36वें दिन निकला गदर 2 का दम (Photo Credit-Twitter)

    HighLights

    1. 36वें दिन 'गदर 2' ने की इतनी कमाई
    2. हर रोज लाख में सिमट रही है सनी देओल की फिल्म
    3. जानिए कितना हुआ 'गदर 2' का टोटल कलेक्शन

    नई दिल्ली जेएनएन: Gadar 2 Day 36 Box Office Collection: सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर 'गदर 2' की इस साल की दूसरी ऐसी फिल्म बनी है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का बड़ा आंकड़ा पार किया। शुरुआत हफ्तों में लगातार डबल डिजिट में कमाई करने वाली 'गदर 2' अब रिलीज के 36वें दिन सिंघल डिजिट में स्कोर करने के लिए भी तरस रही है।

    शाह रुख खान की 'जवान' की रिलीज के बाद से 'गदर 2' के कलेक्शन पर ग्रहण से लग गया है। इस बीच 'गदर 2' के लेटेस्ट कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं, जो सनी देओल की फिल्म की खस्ता हालत बयां कर रहे हैं।

    36वें दिन 'गदर 2' ने की इतनी कमाई

    डायरेक्टर अनिल शर्मा के निदर्शेन में बनी 'गदर 2' साल 2001 में रिलीज हुई उनकी ब्लॉकब्सटर मूवी 'गदर-एक प्रेम कथा' का सीक्वल रही। आलम ये रहा कि तारा और सकीना की जोड़ी को लोगों ने 22 साल बाद भी उतना ही प्यार दिया, जो पहले दिया था।

    फिल्म की स्टोरीलाइन और सनी देओल के धमाकेदार एक्शन सीक्वेंस की वजह से 'गदर 2' ने सिनेमाघरों में जमकर धूम मचाई, जिसके चलते लगातार कई सप्ताह तक इस फिल्म ने डबल डिजिट में कलेक्शन किया था, लेकिन रिलीज के 36 दिन बाद अब कहानी थोड़ी पलट गई है और 'गदर 2' प्रतिदिन 1 करोड़ के कलेक्शन के लिए भी संघर्ष कर रही है।

    खबरें और भी

    सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार सनी देओल और अमीषा पटेल की 'गदर 2' ने 36वें दिन अनुमानित करीब 45 लाख की कमाई की है। इस कलेक्शन के आंकड़े से ये अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का आखिरी दौर चल रहा है।

    इतना हुआ 'गदर 2' का टोटल कलेक्शन

    36वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को जोड़ दिया जाए तो 'गदर 2' की कुल कमाई में कुछ खास बढ़ोत्तरी नहीं हुई है।

    गौर करें सनी देओल की इस फिल्म के टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो अब ये आंकड़ा 517.73 करोड़ तक जा पहुंचा है। मालूम हो कि 'गदर 2' सनी देओल और अमीषा पटेल के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म बनी है।

    ये भी पढ़ें- Jawan Day 9 Box Office Collection: 400 करोड़ के पार हुई 'जवान', 9वें दिन किया जबरदस्त कलेक्शन