यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Gadar 2 Box Office Day 32: 'जवान' के आगे 'गदर 2' को झुकाना पड़ा सिर, मंडे कलेक्शन सुन यकीन कर पाना मुश्किल
Gadar 2 Box Office Day 32 सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने एक लम्बे समय तक सिनेमाघरों में अपनी पकड़ मजबूत बनाकर रखी। लेकिन शाह रुख खान की जवान के आने से फिल् ...और पढ़ें

HighLights
- जवान के आगे 'गदर 2' का चार्म अब तक
- 'गदर 2' ने सोमवार को सिंगल डे पर की इतनी कमाई
- अब तक घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 'गदर 2' की टोटल कमाई
नई दिल्ली, जेएनएन। Gadar 2 Box Office Day 32 Collection: सनी देओल की गदर 2 ने सिनेमाघरों में लगभग 1 महीने तक अपनी पकड़ मजबूत बनाकर रखी। उनकी फिल्म 'गदर 2' को लोगों ने ढेर सारा प्यार दिया। इस फिल्म ने केजीएफ और बाहुबली 2 जैसी कई बड़ी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर पीछे छोड़ते हुए नया रिकॉर्ड कायम किया था।
हालांकि, अब 'जवान' के आने से 'गदर 2' के रिकॉर्ड भी टूट चुके हैं। इतना ही नहीं, एक महीने तक सफलता का परचम लहराने वाली अब 'गदर 2' का बॉक्स ऑफिस पर सफर खत्म होता हुआ दिखाई दे रहा है। फिल्म के मंडे आंकड़ों को सुनकर यकीन कर पाना फैंस के लिए बेहद ही मुश्किल है।
सोमवार को 'गदर 2' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बस की इतनी कमाई
सनी देओल ने बॉक्स ऑफिस कमाई में 11 अगस्त को उन्हें टक्कर देने वाली अक्षय कुमार की OMG 2 को भी पीछे छोड़ दिया था। 1 महीने तक 'तारा सिंह' बनकर सनी ने 'गदर 2' में हर किसी का दिल जीता। लेकिन अब 'जवान' के आने से धीरे-धीरे गदर 2 का असर फैंस के दिलों-दिमाग से उतर रहा है।
यह भी पढ़ें: Gadar 2 Box Office 1 Month: 'गदर 2' की बॉक्स ऑफिस पर धाक, 'जवान' के आने के बाद भी रविवार को छापे खूब नोट
सैकन्लिक.कॉम की रिपोर्ट्स की मानें तो, रविवार को जहां 'गदर 2' ने 1 करोड़ के करीब कमाई की, तो वहीं सोमवार को फिल्म का कलेक्शन गिरकर लाखों में पहुंच चुका है। मंडे को सिंगल डे पर 'गदर 2' ने टोटल 47 लाख रुपए कमाए।
खबरें और भी
गदर 2 घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन-
| इंडिया नेट कलेक्शन | 515.3 करोड़ रुपए |
| इंडिया ग्रॉस कलेक्शन | 606.5 करोड़ रुपए |
| ओवरसीज कलेक्शन | 65.5 करोड़ रुपए |
| सोमवार सिंगल डे कलेक्शन | 47 लाख रुपए |
| रविवार कलेक्शन सिंगल डे | 1.6 करोड़ रुपए |
अब तक 'गदर 2' की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इतनी कमाई
सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर 'गदर 2' की इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अब तक की टोटल नेट कमाई 515.3 करोड़ के आसपास नेट हुई है, जिसके बारे में खुद ढाई किलों के हाथ वाले सनी देओल ने जानकारी दी। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म की ग्रॉस कमाई लगभग 606 करोड़ की हुई है।
आपको बता दें कि 'गदर 2' सनी देओल के करियर की सबसे यादगार फिल्मों में तो शुमार है ही, लेकिन इसके अलावा ये उनकी पहली फिल्म है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया। इस फिल्म से 22 साल बाद सनी देओल सेम किरदार के साथ पहुंचे।