Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gadar 2 Box Office Collection: कछुए की चाल से आगे बढ़ रही है 'गदर 2', 27वें दिन फिल्म ने किया इतना कलेक्शन

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Thu, 07 Sep 2023 10:04 AM (GMT+05:30)

    Gadar 2 Day 27 Collection सनी देओल स्टारर फिल्म गदर 2 रिलीज के 4 सप्ताह पूरे करने की कगार पर खड़ी हुई है। लेकिन जिस तरह से सनी देओल की फिल्म का समय सि ...और पढ़ें

    27वें दिन कम हुआ गदर 2 का कलेक्शन (Photo Credit-Twitter)
    27वें दिन कम हुआ गदर 2 का कलेक्शन (Photo Credit-Twitter)

    HighLights

    1. 'गदर 2' की कमाई में आई गिरावट
    2. बीते दिनों में कम हुआ 'गदर 2' का कलेक्शन
    3. सनी देओल की फिल्म ने अब तक की इतनी कमाई

    नई दिल्ली जेएनएन: Gadar 2 Day 27 Box Office Collection: सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस तक धमाकेदार कलेक्शन करने वाली 'गदर 2' अब सिनेमाघरों में चल रही है। हालांकि बीते दिनों की अपेक्षा अब सनी देओल की 'गदर 2' की कमाई की रफ्तार धीमी होती जा रही है।

    खासतौर पर 500 करोड़ का कलेक्शन करने के बाद डायरेक्टर अनिल शर्मा की ये फिल्म कछुए की चाल से बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर रही है। इस बीच आइए जानते हैं कि सनी देओल और अमीषा पटेल की 'गदर 2' ने रिलीज के 27वें दिन कितने करोड़ का कारोबार किया है।

    27वें दिन 'गदर 2' ने की इतनी कमाई

    बीते 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई 'गदर 2' अब तक शानदार कमाई करती आगे बढ़ी है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से सनी देओल की इस फिल्म की कमाई में कटौती दर्ज की गई है। इस बीच गौर करें 'गदर 2' के 27वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तरफ तो सैकनिल्क के संभावित आंकड़ों के अनुसार सनी देओल और अमीषा पटेल की इस मूवी ने बीते बुधवार को 2-3 करोड़ के बीच में कारोबार किया है।

    इससे साफ जाहिर होता है कि कहीं न कहीं शाह रुख खान की जवान का इम्पैक्ट अभी से 'गदर 2' पर पड़ता दिख रहा है। इतना ही नहीं जवान के रिलीज के पहले दिन भी सनी देओल की 'गदर 2' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन यकीनन तौर गिरावट दर्ज की जा सकती है।

    खबरें और भी

    बॉक्स ऑफिस पर इतना हुआ 'गदर 2' का कारोबार

    बेशक 'गदर 2' की कमाई पिछले दिनों में कम हुई है, लेकिन इससे पहले सनी देओल स्टारर ये फिल्म रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर सबसे कम समय में 500 करोड़ का जादुई आंकड़ा छूने के साथ ही 'गदर 2' ने एक नया इतिहास रचा है।

    इतना ही नहीं शाह रुख खान की 'पठान' के बाद निर्देशक अनिल शर्मा की 'गदर 2' इस साल की दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। गौर करें 'गदर 2' के कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की ओर तो इस फिल्म ने रिलीज के 27 दिन में लगभग 509 करोड़ कलेक्शन कर लिया है।

    ये भी पढ़ें- Jawan Twitter Reaction: ट्विटर पर आई 'जवान' की सुनामी, शाह रुख खान की मूवी को लेकर फैंस में दिखा जबरदस्त क्रेज

    Jawan Release: शाह रुख खान की 'जवान' सिनेमाघरों में हुई रिलीज, फिल्म देखने से पहले जरूर पढ़ें ये डिटेल्स