Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gadar 2 Vs Jailer Box Office: 'गदर 2' ने रजनीकांत की 'जेलर' को दी मात, वर्ल्डवाइड आगे निकली सनी की 'गड्डी'

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Sat, 26 Aug 2023 10:36 AM (GMT+05:30)

    Gadar 2 Vs Jailer Box Office सनी देओल की गदर 2 और रजनीकांत की जेलर 2 दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस कर रही हैं। वर्ल्डवाइड दोनों ही फिल् ...और पढ़ें

    Gadar 2 Vs Jailer Box Office Collection । Photo- Instagram
    Gadar 2 Vs Jailer Box Office Collection । Photo- Instagram

    HighLights

    1. गदर 2 ने जेलर को कलेक्शन में दी मात
    2. वर्ल्डवाइड चला गदर 2 का जलवा
    3. गदर 2 ने वर्ल्डवाइड पकड़ी बुलेट की रफ्तार

    नई दिल्ली, जेएनएन। Gadar 2 Vs Jailer Box Office: 22 साल बाद तारा सिंह बनकर स्क्रीन पर लौटे सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस का गर्दा उड़ाकर रख दिया। उनकी और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म को लोगों ने इतना प्यार दिया, जिसे देखकर सनी देओल की आंखों से भी आंसू छलक गए।

    इंडिया में जहां 'गदर 2' ने अब तक 425 करोड़ की टोटल कमाई की, तो वहीं वर्ल्डवाइड ये मूवी रजनीकांत की 'जेलर' को चीरते हुए बड़ी ही रफ्तार के साथ आगे बढ़ रही है।

    'जेलर' से आगे निकली 'गदर 2'

    रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' से एक दिन पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जेलर को इंडिया में पैन रिलीज किया गया था, जबकि 'गदर 2' महज हिंदी में रिलीज हुई थी। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इन दोनों ही फिल्मों के बीच कोई कॉम्पिटीशन नहीं था, क्योंकि दोनों ही फिल्मों की ऑडियंस बिल्कुल अलग थी।

    हालांकि, वर्ल्डवाइड गदर 2 और जेलर के बॉक्स ऑफिस के कलेक्शन के बीच कांटे की टक्कर रही। शुरुआत में 'गदर 2' को पीछे छोड़ते हुए रजनीकांत और तमन्ना भाटिया की 'जेलर' तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही थी। लेकिन अब गेम बिल्कुल पलट गया है और 'गदर 2' दुनियाभर में जेलर से आगे निकल गई है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Zee Studios (@zeestudiosofficial)

    गदर 2 और जेलर ने वर्ल्डवाइड की टोटल इतनी कमाई

    गदर 2 इंडिया के अलावा वर्ल्डवाइड भी काफी अच्छी कमाई कर रही है। सैनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म ने अब तक दुनियाभर में 545.6 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। इस फिल्म के मुकाबले रजनीकांत की जेलर ने 533.3 करोड़ की कमाई की है। वर्ल्डवाइड इन दोनों ही फिल्मों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Sun Pictures (@sunpictures)

    आपको बता दें कि 'गदर 2' की कहानी सनी देओल और उनके बेटे जीते पर बेस्ड है, जिसे लाने के लिए खुद तारा सिंह फिर से सरहद पार कर देते हैं और पाकिस्तान की सरजमीं पर खड़े होकर वह 'हिंदुस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाते हैं। इस फिल्म में उत्कर्ष शर्मा ने सनी देओल के बेटे का किरदार निभाया है।