Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gadar 2 vs OMG 2 Advance Booking: गदर मचाने को तैयार गदर 2, बेचे 2 लाख से ज्यादा टिकट, OMG 2 के लिए बनी चुनौती

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Thu, 10 Aug 2023 06:23 PM (IST)

    Gadar 2 vs OMG 2 Advance Booking सनी देओल की गदर 2 चर्चा में बनी हुई है। अब कुछ घंटों बाद फिल्म थिएटर्स में रिलीज होने वाली है। इसके साथ भी फिल्म को ल ...और पढ़ें

    Gadar 2 vs OMG 2 Advance Booking, Twitter
    Gadar 2 vs OMG 2 Advance Booking, Twitter

    नई दिल्ली, जेएनएन। Gadar 2 vs OMG 2 Advance Booking: कुछ घंटों में बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्में गदर 2 और ओएमजी 2 रिलीज होने वाली है। साल 2023 में ये बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ा क्लैश होने वाला है। फिलहाल एडवांस बुकिंग में सनी देओल की गदर 2, अक्षय कुमार की ओएमजी 2 को कड़ी चुनौती दे रही है।

    पहले दिन ही गदर मचाएगी गदर 2

    गदर 2 एडवांस बुकिंग में अपने नाम के अनुसार काम कर रही है। फिल्म अब तक 2 लाख से ज्यादा टिकट बेच चुकी है यानी फिल्म पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाने वाली है। ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श की रिपोर्ट के अनुसार, गदर 2 ने गुरुवार शाम 4:30 बजे तक कुल 2,73,058 टिकट बेच ली है। इनमें कई नेशनल चेन भी शामिल हैं।

    • पीवीआर: 81,247
    • आईनॉक्स: 69,652
    • सिनेपॉलिस: 42,268
    • मीराज: 27,500
    • राजहंस: 17,000
    • वेव: 10,797
    • मूवी टाइम: 10,010
    • मूवी मैक्स: 10,088
    • एम2के: 2,347
    • सिटी प्राइड: 2,149

    कुल बिकी टिकट: 2,73,058

    गदर 2 की जारी है एडवांस बुकिंग

    गदर 2 के अब पहले दिन के बिजनेस की बात करें तो फिल्म छप्परफाड़ कमाई करने वाली है। गदर 2 को देशभर में 3500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा रहा है। फिल्म पहले ही 2 लाख 73 हजार का आंकड़ा पार कर चुकी है और गुरुवार को भी एडवांस बुकिंग जारी रहेगी यानी गदर 2 आराम से 3 लाख से ज्यादा टिकट बेच सकती है। इसका मतलब ये है कि गदर 2 ओपनिंग डे पर 40 से 50 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर खाता खोल सकती है।

    ओएमजी 2 के लिए बड़ी चुनौती

    गदर 2 की एडवांस बुकिंग ने अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म ओएमजी 2 के पसीने छुड़ा दिए है। फिल्म पहले दिन से टिकट बेचने में मशक्त कर रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार की रात तक ओएमजी 2 ने 46,500 टिकटे बेची है। इसके साथ ही फिल्म ने पहले दिन के लिए 1.50 करोड़ (ग्रॉस) की टिकट बेच चुकी है।

    खबरें और भी

    टिकट की इतनी बिक्री के साथ ओएमजी 2 पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर लगभग 7 से 8 करोड़ की कमाई कर सकती है। हालांकि, ये आंकड़े बदल भी सकते हैं, क्योंकि टिकट की एडवांस बुकिंग अभी जारी है।