Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Gadar 2 Worldwide Collection: दुनियाभर में छाए सकीना और तारा सिंह, 600 करोड़ के करीब पहुंचा गदर 2 का बिजनेस

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Mon, 28 Aug 2023 04:33 PM (IST)

    Gadar 2 Worldwide Box Office Collection Day 17 सकीना और तारा सिंह की जोड़ी 22 सालों बाद भी अपना कमाल दिखा रही है। फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मि ...और पढ़ें

    Gadar 2 Actors Sunny Deol- Ameesha Patel Twitter Image
    Gadar 2 Actors Sunny Deol- Ameesha Patel Twitter Image

    नई दिल्ली, जेएनएन। Gadar 2 Worldwide Box Office Collection Day 17: सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 रुकने को तैयार नहीं है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई करती जा रही है। देश के साथ- साथ विदेश में भी तारा सिंह का हथौड़ा कहर बरपा रहा है।

    सकीना और तारा सिंह की जोड़ी को जितना प्यार भारत में मिल रहा है। उतना अपनापन दुनियाभर में मिल रहा है। गदर 2 ने रिलीज के चंद दिनों में इतनी तेजी से बिजनेस किया कि वर्ल्डवाइड अब 600 करोड़ क्लब में एंट्री करने जा रही है।

    वर्ल्डवाइड किया इतना बिजनेस

    गदर 2 को थिएटर्स में रिलीज हुए अब 17 दिन हो चुके हैं। इसके साथ ही फिल्म ने ओवरसीज 50 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, गदर 2 ने रविवार यानी 27 अगस्त को विदेश में 55 करोड़ का बिजनेस किया।

    600 करोड़ के पहुंची इतनी नजदीक

    वहीं, भारत में फिल्म ने 17 दिनों में 538 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ ही गदर 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 593 करोड़ पहुंच गया है, जो इशारा कर रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में फिल्म आराम से 600 करोड़ क्लब में एंट्री कर जाएगी।

    खबरें और भी

    डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर बिजनेस

    गदर 2 के भारत में बिजनेस की बात करें तो दूसरे वीकेंड के बाद फिल्म के बिजनेस में भारी गिरावट आई है। नौबत यहां तक आ गई कि फिल्म का कलेक्शन सिंगल डिजिट में आ गया। फिर भी गदर 2 गिरते- पड़ते 500 करोड़ क्लब में एंट्री करने की कोशिश कर रही है। फिल्म ने रविवार को 13.75 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही गदर ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 456.05 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है।

    • 1 दिन- 40.10 करोड़

    • 2 दिन- 43.08 करोड़

    • 3 दिन- 51.70 करोड़

    • 4 दिन- 38.70 करोड़

    • 5 दिन- 55.40 करोड़

    • 6 दिन- 32.37 करोड़

    • 7 दिन- 23.28 करोड़

    • 8 दिन- 20.50 करोड़

    • 9 दिन- 31.07 करोड़

    • 10 दिन- 38.90 करोड़

    • 11 दिन- 13.50 करोड़

    • 12 दिन- 21.10 करोड़

    • 13 दिन- 10.00 करोड़

    • 14 दिन- 8.04 करोड़

    • 15 दिन- 7.10 करोड़

    • 16 दिन- 13.75 करोड़

    • 17 दिन- 16.10 करोड़

    लाइफ टाइम कलेक्शन- 456.05 करोड़