यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ganapath Box Office Collection: 'गणपत' ने बॉक्स ऑफिस पर स्टाइल में मारी एंट्री, ओपनिंग डे पर छापे इतने करोड़
Ganapath Box Office Collection Day 1 बॉलीवुड कलाकार टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और कृति सेनन स्टारर एक्शन थ्रिलर गणपत सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ...और पढ़ें

HighLights
- जानिए पहले दिन 'गणपत' ने कमाए कितने करोड़
- टाइगर श्रॉफ की फिल्म को मिली ठीक-ठाक शुरुआत
- वीकेंड 'गणपत' के लिए अहम
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ganapath Opening Day Box Office Collection: टाइगर श्रॉफ स्टार फिल्म 'गणपत' सिनेमाघरों में आज एंट्री मार चुकी है। काफी समय से फैंस डायरेक्टर विकास बहल के निर्देशन में बनी इस एक्शन थ्रिलर फिल्म के लिए बेताब नजर आ रहे हैं।
इस बीच टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन'गणपत' के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ताजा आंकड़े सामने आए हैं। आइए जानते हैं कि ओपनिंग डे पर 'गणपत- ए हीरो इज बोर्न' ने कितने करोड़ से खाता खोला है।
जानिए पहले दिन 'गणपत' ने कमाए कितने करोड़
फिल्म 'गणपत' को लेकर फैंस के बीच तगड़ा हाइप बना हुआ है। इतना ही नहीं टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff), कृति सेनन और अमिताभ बच्चन की तिगड़ी वाली 'गणपत' को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ी हुई है। फिल्म क्रिटिक्स और ऑडियंस की ओर से 'गणपत' को पॉजिटिव रिव्यू मिले हैं।
इस बीच 'गणपत' ओपनिंग डे के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लेटेस्ट आंकड़े सामने आए हैं। सैकनिल्क के अनुसार टाइगर श्रॉफ की 'गणपत' पहले दिन करीब 3.50 करोड़ का कारोबर करने में सफल रही है। 'गणपत' की कमाई के आंकडे़ ये सिर्फ पूर्वानुमान हैं, वास्तविक नंबर्स का आना अभी बाकी है।
खबरें और भी

हालांकि 'गणपत' के इस अर्ली ट्रेड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से ये अनुमान आसानी से लगाया जा सकता है कि इस मूवी को बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठीक शुरुआत मिलने वाली है। बता दें कि टाइगर की आखिरी फिल्म 'हीरोपंती-2' ने रिलीज के पहले दिन 6 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था।
वीकेंड 'गणपत' के लिए अहम
ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आधार पर 'गणपत' को लेकर अभी कुछ कहना जल्दबाजी का काम होगा। आने वाला वीकेंड टाइगर श्रॉफ की 'गणपत' के लिए बेहद अहम साबित होने वाला है। बेशक पहले दिन इस मूवी की कमाई के आंकड़े कुछ और कहानी बयां कर रहे हैं,
लेकिन शुक्रवार और रविवार को 'गणपत' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भारी इजाफा देखने को मिल सकता है। इतना ही नहीं दशहरा के अवसर को मद्देनजर रखते हुए वीकेंड के बाद भी 'गणपत' की कमाई में रफ्तार देखी जा सकती है।