Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ganapath Box Office Collection: 'मिशन रानीगंज' की राह पर टाइगर श्रॉफ की 'गणपत', दूसरे दिन कमाए इतने करोड़

    By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
    Updated: Sun, 22 Oct 2023 01:00 AM (IST)

    Ganapath Day 2 Box Office Collection फिल्म फुकरे 3 की रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर कोई अन्य फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी है। इस दौरान अक्षय कुमार की ...और पढ़ें

    बॉक्स ऑफिस पर ऐसा है गणपत का हाल (photo credit-twitter)
    बॉक्स ऑफिस पर ऐसा है गणपत का हाल (photo credit-twitter)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ganapath Box Office Collection Day 2: डायरेक्टर विकास बहल के निर्देशन में बनी फिल्म 'गणपत' को लेकर काफी समय से चर्चाओं का बाजार गर्म है। शुक्रवार को टाइगर श्रॉफ, कृति सेनन और अमिताभ बच्चन स्टारर 'गणपत' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।

    रिलीज के पहले दिन 'गणपत' को बॉक्स ऑफिस पर कोई खास शुरुआत नहीं मिली। इस बीच 'गणपत' के दूसरे दिन की कमाई के लेटेस्ट आंकड़े सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं कि 'गणपत' के लिए बॉक्स ऑफिस पर दूसरा दिन कैसा रहा है।

    दूसरे दिन 'गणपत' की हुई इतनी कमाई

    शाह रुख खान की फिल्म जवान के बाद अगर किसी बॉलीवुड फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है तो वह पुलकित सम्राट, पंकज त्रिपाठी और ऋचा चड्ढा की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'फुकरे 3' रही है। इसके बाद रिलीज हुईं अक्षय कुमार की मिशन रानीगंज- द ग्रेट भारत रेस्क्यू और भूमि पेडनेकर की थैंक्यू फॉर कमिंग बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी हैं।

    अब उसी राह पर टाइगर श्रॉफ की लेटेस्ट फिल्म 'गणपत' भी चलती नजर आ रही है। क्योंकि रिलीज के पहले दो दिन में 'गणपत' को बॉक्स ऑफिस पर कोई जबरदस्त शुरूआत मिलती नहीं दिख सकी है। इस बीच गौर करें 'गणपत' के दूसरे दिन कलेक्शन की तरफ

    खबरें और भी

    तो सैकनिल्क के अनुमानित आंकड़ो के अनुसार टाइगर और कृति की 'गणपत' ने रिलीज के दूसरे दिन महज 2-3 करोड़ की कमाई की है, जो उम्मीद के हिसाब से सिर्फ औसतन मानी जा सकती है। हालांकि कि फिल्म की कमाई के ये आंकड़े फिलहाल महज पूर्वानुमान हैं।

    दो दिन में 'गणपत' का कलेक्शन इतना

    'गणपत' से मेकर्स को ऐसी उम्मीद रही कि ये मूवी ओपनिंग डे पर डबल डिजिट में तो खाता खोलती नजर आ सकती है। लेकिन उनकी उम्मीदों को करारा झटका जब लगा जब पहले दिन टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की 'गणपत' 3 करोड़ से कम का कारोबार कर सकी।

    ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि वीकेंड और फेस्टिव सीजन दशहरा पर इस मूवी की कमाई में कितना उछाल आता है।

    ये भी पढ़ें- Ganapath Box Office Collection: 'गणपत' ने बॉक्स ऑफिस पर स्टाइल में मारी एंट्री, ओपनिंग डे पर छापे इतने करोड़