Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ganapath Box Office Day 4: टाइगर श्रॉफ का एक्शन लोगों को नहीं आ रहा रास, जानें मंडे टेस्ट में 'गणपत' पास या फेल

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Tue, 24 Oct 2023 08:00 AM (GMT+05:30)

    भारी- भरकम स्टार कास्ट से सजी गणपत बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चला पाने में फेल हो रही है। नेशनल अवॉर्ड विनर एक्ट्रेस से लेकर एक्शन स्टार इस फिल्म में लीड ...और पढ़ें

    गणपत का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, (X Images)
    गणपत का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, (X Images)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के एक्शन स्टार हैं। डेब्यू फिल्म से एक्टर जबरदस्त मारधाड़ वाले सीन कर इम्प्रेस करते आए हैं, लेकिन अब शायद उनका जादू नहीं चल पा रहा, क्योंकि उनकी हालिया रिलीज फिल्म गणपत का कलेक्शन हर रोज गिरता जा रहा है। अब मंडे टेस्ट की रिपोर्ट भी निराशाजनक है।

    गणपत की स्टार कास्ट में कई बड़े नाम शामिल है, जो अकेले अपने दम पर फिल्म चलाने का जज्बा रखते हैं। हालांकि, गणपत के केस में किसी का स्टारडम काम नहीं आ रहा है।

    यह भी पढ़ें- Ganapath Box Office Collection: 'लियो' के आगे निकला 'गणपत' का दम, वीकेंड पर किया इतना कलेक्शन

    गणपत की ओपनिंग

    टाइगर श्रॉफ स्टारर गणपत बीते शुक्रवार 20 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज हुई है। अब फिल्म ने रिलीज के 4 दिन पूरे कर लिए है। ओपनिंग डे पर गणपत ने 2.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, ज्यादा अच्छी शुरुआत की ओर इशारा नहीं करती।

    वीकेंड का गणपत नहीं उठा पाई फायदा

    गणपत के कलेक्शन को वीकेंड पर भी ज्यादा फायदा नहीं मिला। फिल्म ने दूसरे दिन 2.25 करोड़ कमाए। वहीं, रविवार यानी तीसरे दिन भी कलेक्शन 2 करोड़ रहा। इसके साथ ही गणपत ने पहले वीकेंड पर 6.75 करोड़ कमाए।

    मंडे टेस्ट में गणपत फेल

    गणपत के अब लेटेस्ट बिजनेस की बात करें तो मंडे टेस्ट में फिल्म औंधे मुंह गिर पड़ी। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म का कलेक्शन सोमवार को थोड़ा और नीचे गिर गया। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 24 अक्टूबर को 1.30 करोड़ के करीब कमाए। इसके साथ ही गणपत ने रिलीज के 4 दिनों में लगभग 8.50 करोड़ का नेट डोमेस्टिक कलेक्शन कर लिया है।  

    खबरें और भी

    फिल्म की स्टार कास्ट

    गणपत : ए हीरो इज बॉर्न का प्रोडक्शन पूजा एंटरटेनमेंट ने किया है। वहीं, डायरेक्शन विकास बहल ने किया हैं। वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और विकास बहल फिल्म के मेकर्स हैं। गणपत में टाइगर श्रॉफ के साथ कृति सेनन और अमिताभ बच्चन लीड रोल में हैं। फिल्म को हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज की गई है। 

    यह भी पढ़ें: Tiger Shroff Video: 'गणपत' एक्टर टाइगर श्रॉफ ने जैकी भगनानी संग किया मेट्रो में सफर, फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन