Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Guntur Kaaram Box Office Day 7: गुंटूर कारम पर गुरुवार को हुई नोटों की बरसात, सात दिनों में किया ये कमाल

    Updated: Fri, 19 Jan 2024 08:24 AM (IST)

    Guntur Kaaram Box Office Day 7 Collection गुंटूर कारम पर बॉक्स ऑफिस पर लगातार नोटों की बरसात हो रही है। छह दिनों के अंदर ही 100 करोड़ से ज्यादा घरेलू ब ...और पढ़ें

    गुंटूर कारम ने एक हफ्ते में की इतनी कमाई / फोटो- Instagram
    गुंटूर कारम ने एक हफ्ते में की इतनी कमाई / फोटो- Instagram

    HighLights

    1. बॉक्स ऑफिस पर गुंटूर कारम का जलवा
    2. सात दिनों के अन्दर महेश बाबू की मूवी का इतना कलेक्शन
    3. 'हनु मैन' और 'कैप्टन मिलर' दोनों की हालत गुंटूर कारम ने की खराब

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Guntur Kaaram One Week Collection: महेश बाबू की तेलुगु फिल्म गुंटूर कारम हर दिन के साथ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। त्रिविक्रम श्रीनिवास की इस फिल्म के आगे 'हनु मैन' और धनुष की फिल्म 'कैप्टन मिलर' भी पानी भरते नजर आ रहे हैं। इस मसाला एंटरटेनमेंट फिल्म को इंडिया के साथ-साथ दुनियाभर में भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

    12 जनवरी 2024 को पांच फिल्मों के साथ गुंटूर कारम की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर हुई थी। एक हफ्ते के अंदर जी साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की फिल्म ने अन्य फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर हालत खराब कर दी है। चलिए जानते हैं कि एक हफ्ते में गुंटूर कारम का कितना कलेक्शन हुआ है।

    वन वीक से पहले ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई गुंटूर कारम

    महेश बाबू अपनी फिल्मों को सिर्फ तेलुगु भाषा में ही रिलीज करते हैं और ऐसा ही कुछ 'गुंटूर कारम' के साथ भी हुआ। जहां धनुष की फिल्म 'कैप्टन मिलर' और वारालक्ष्मी की फिल्म 'हनु मैन' पैन इंडिया रिलीज हुई, तो वहीं 'गुंटूर कारम' को सिर्फ एक ही भाषा में मेकर्स ने रिलीज किया। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर इसके बावजूद महेश बाबू की फिल्म का जलवा रहा।

    यह भी पढ़ें: Guntur Kaaram Box Office Day 6: बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ी 'गुंटूर कारम', छह दिनों में ये जादुई आंकड़ा पार

    छह दिनों के अन्दर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का बिजनेस करने वाली गुंटूर कारम की गुरूवार की कमाई भी काफी अच्छी रही। सैकनलिक.कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुंटूर कारम ने गुरूवार यानी कि रिलीज के सातवें दिन पर सिंगल डे 4.65 करोड़ का टोटल बिजनेस किया। इस फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक टोटल कलेक्शन 106.4 करोड़ हुआ है।

    खबरें और भी

    गुंटूर कारम ने एक हफ्ते में कमाए इतने करोड़-

    • इंडिया नेट कलेक्शन- 106.4 करोड़ 
    • इंडिया ग्रॉस कलेक्शन - 119.6 करोड़ 
    • वर्ल्ड वाइड कलेक्शन- 173. 74 करोड़ 
    • ओवरसीज कलेक्शन- 29 करोड़ 
    • तेलुगु सिंगल डे कलेक्शन- 4.65 करोड़ 

    वर्ल्ड वाइड भी चल रहा है 'गुंटूर कारम' का जलवा

    गुंटूर कारम की इंडियन बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार तो काफी तेज है ही, लेकिन इसी के साथ वर्ल्डवाइड भी महेश बाबू की मूवी का जलवा साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। महेश बाबू और श्रीलीला स्टारर गुंटूर कारम ने वर्ल्ड वाइड अब तक 173.74 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

    इस फिल्म ने रिलीज के छठे दिन सिंगल डे पर दुनियाभर में 9 करोड़ के आसपास की कमाई की थी। आपको बता दें कि गुंटूर कारम में महेश बाबू-श्री लीला के अलावा राम्या कृष्णन, प्रकाश राज, जगपति बाबू सहित कई स्टार्स ने अहम भूमिका निभाई थी।

    यह भी पढ़ें: Guntur Kaaram Worldwide Collection day 5: दुनियाभर में 'गुंटूर कारम' का जलवा, 200 करोड़ के इतने करीब पहुंची फिल्म